हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 2 की मौत:MP-राजस्थान में दो लोगों की जान गई; उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। इसके अलावा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा। जीवा नाला में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पिता-बेटी समेत 3 लोग बहे, जिनकी तलाश जारी है। 8 वाहन भी बहे और 4 मकान क्षतिग्रस्त हुए। धर्मशाला में बादल फटने की घटना खनियारा में बिजली प्रोजेक्ट के पास हुई। इससे नदी में बाढ़ आ गई। प्रोजेक्ट में काम करने वाले 20 मजदूर बह गए। बाद में 2 के शव बरामद हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी चला। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी गिरा। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई। 4 झुलस गए। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। मध्य प्रदेश के भोपाल में जर्जर बिल्डिंग का हिस्सा ढहा। एक युवक की मौत हुई। यूपी के 45 जिलों तेज बारिश जारी है। झांसी में बिजली गिरने से बच्ची की मौत हुई। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले पानी में बहे 3 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल पश्चिम बंगाल: 1 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के असर के चलते ऐसा होगा। आम लोगों और मुछआरों आज समुद्र से दूर रहने की चेतावनी है। हवा भी 50KMPH से ज्यादा की तेजी से चल सकती है। ओडिशा: कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, कटक में आज ऑरेंज अलर्ट है। समुद्री में 4.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को समुद्र से दूर रहने का कहा गया है। बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की तस्वीरें... कल के मौसम का हाल बारिश का रेड अलर्ट: गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के 9 जिलों में बहुत बारिश हो सकती है। यहां स्कूल बंद किए गए हैं। ओडिशा में दिन में 120-130 mm बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 3 जिलों में तेज बारिश होगी। बारिश का ऑरेंज अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड, बाढ़ का अलर्ट है। साथ में बिजली भी गिर सकती है। चार धाम यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। केरल, कर्नाटक, गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश का यलो अलर्ट: पश्चिम बंगाल कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में ऐसी ही स्थिति रह सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में तेज से हल्की बारिश ही संभावना है। तमिलनाडु में उमस रह सकती है। राज्यों के मौसम का हाल... राजस्थान: आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक घूमने के लिए किले पर गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिर गई। पढ़ें पूरी खबर... मध्यप्रदेश: बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच बारिश का अलर्ट; एमपी के 15 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी हैवी रेन का अलर्ट है। बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सहारनपुर में बाढ़, पुल के ऊपर बह रही सहरसा नदी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सहारनपुर में बुधवार को लगातार 9 घंटे बारिश हुई। इससे पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई है। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें... गुजरात: राज्य में 10 दिन में ही सीजन की 25 फीसदी बारिश: आज 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट गुजरात में इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहने की उम्मीद है। राज्य में पहले 10 दिनों में ही सीजन की 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। अहमदाबाद शहर के पूर्वी इलाके में शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच 1 से 5 इंच बारिश हुई और कई इलाकों में हालात और खराब हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 4 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, यमुनानगर में बाढ़ जैसे हालात हरियाणा में मानसून एक्टिव है। आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। बुधवार को 9 जिलों में तेज बारिश हुई। 36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसके बाद अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: मानसून ने पूरे पंजाब को किया कवर, चार जिलों में आज भारी बारिश के आसार पंजाब में समय से पांच दिन पहले पहुंचा मानसून पूरे प्रदेश में छा गया है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को राज्य में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावनाएं भी जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जून महीना सामान्य रहा है, जो अच्छे संकेत हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: तीन जिलों में भारी बारिश से तबाही मची, 15 लोग लापता; 2 के शव बरामद हिमाचल प्रदेश के तीन जिले कुल्लू, लाहौल स्पीति और कांगड़ा में बारिश ने खूब तबाही मचाई है। बाढ़ में बहे 2 लोगों के अब तक शव बरामद किए जा चुके है। कांगड़ा के खनियारा में 10 से ज्यादा और कुल

Jun 26, 2025 - 05:43
 0  10
हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 2 की मौत:MP-राजस्थान में दो लोगों की जान गई; उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड
हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। इसके अलावा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा। जीवा नाला में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पिता-बेटी समेत 3 लोग बहे, जिनकी तलाश जारी है। 8 वाहन भी बहे और 4 मकान क्षतिग्रस्त हुए। धर्मशाला में बादल फटने की घटना खनियारा में बिजली प्रोजेक्ट के पास हुई। इससे नदी में बाढ़ आ गई। प्रोजेक्ट में काम करने वाले 20 मजदूर बह गए। बाद में 2 के शव बरामद हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी चला। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी गिरा। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई। 4 झुलस गए। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। मध्य प्रदेश के भोपाल में जर्जर बिल्डिंग का हिस्सा ढहा। एक युवक की मौत हुई। यूपी के 45 जिलों तेज बारिश जारी है। झांसी में बिजली गिरने से बच्ची की मौत हुई। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले पानी में बहे 3 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल पश्चिम बंगाल: 1 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के असर के चलते ऐसा होगा। आम लोगों और मुछआरों आज समुद्र से दूर रहने की चेतावनी है। हवा भी 50KMPH से ज्यादा की तेजी से चल सकती है। ओडिशा: कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, कटक में आज ऑरेंज अलर्ट है। समुद्री में 4.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को समुद्र से दूर रहने का कहा गया है। बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की तस्वीरें... कल के मौसम का हाल बारिश का रेड अलर्ट: गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के 9 जिलों में बहुत बारिश हो सकती है। यहां स्कूल बंद किए गए हैं। ओडिशा में दिन में 120-130 mm बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 3 जिलों में तेज बारिश होगी। बारिश का ऑरेंज अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड, बाढ़ का अलर्ट है। साथ में बिजली भी गिर सकती है। चार धाम यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। केरल, कर्नाटक, गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश का यलो अलर्ट: पश्चिम बंगाल कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में ऐसी ही स्थिति रह सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में तेज से हल्की बारिश ही संभावना है। तमिलनाडु में उमस रह सकती है। राज्यों के मौसम का हाल... राजस्थान: आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक घूमने के लिए किले पर गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिर गई। पढ़ें पूरी खबर... मध्यप्रदेश: बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच बारिश का अलर्ट; एमपी के 15 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी हैवी रेन का अलर्ट है। बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सहारनपुर में बाढ़, पुल के ऊपर बह रही सहरसा नदी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सहारनपुर में बुधवार को लगातार 9 घंटे बारिश हुई। इससे पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई है। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें... गुजरात: राज्य में 10 दिन में ही सीजन की 25 फीसदी बारिश: आज 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट गुजरात में इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहने की उम्मीद है। राज्य में पहले 10 दिनों में ही सीजन की 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। अहमदाबाद शहर के पूर्वी इलाके में शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच 1 से 5 इंच बारिश हुई और कई इलाकों में हालात और खराब हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 4 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, यमुनानगर में बाढ़ जैसे हालात हरियाणा में मानसून एक्टिव है। आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। बुधवार को 9 जिलों में तेज बारिश हुई। 36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसके बाद अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: मानसून ने पूरे पंजाब को किया कवर, चार जिलों में आज भारी बारिश के आसार पंजाब में समय से पांच दिन पहले पहुंचा मानसून पूरे प्रदेश में छा गया है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को राज्य में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावनाएं भी जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जून महीना सामान्य रहा है, जो अच्छे संकेत हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: तीन जिलों में भारी बारिश से तबाही मची, 15 लोग लापता; 2 के शव बरामद हिमाचल प्रदेश के तीन जिले कुल्लू, लाहौल स्पीति और कांगड़ा में बारिश ने खूब तबाही मचाई है। बाढ़ में बहे 2 लोगों के अब तक शव बरामद किए जा चुके है। कांगड़ा के खनियारा में 10 से ज्यादा और कुल्लू में सैंज के रैला बिहाल में 3 लोग लापता हैं। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। आज मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वालों जिलों में 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार