पृथ्वी की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर दिन-रात पैनी नजर रखेगा निसार

Nisar will keep a close eye on every small and big activity on Earth day and night, पृथ्वी की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर दिन-रात पैनी नजर रखेगा निसार,

Jul 29, 2025 - 06:05
 0
पृथ्वी की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर दिन-रात पैनी नजर रखेगा निसार
पृथ्वी की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर दिन-रात पैनी नजर रखेगा निसार

पृथ्वी की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर दिन-रात पैनी नजर रखेगा निसार


इसरो-नासा का पहला संयुक्त पृथ्वी निगरानी मिशन कल होगा लॉन्च 

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और नासा का पहला संयुक्त पृथ्वी निगरानी उपग्रह नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर राडार (निसार) बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। इसे जीएसएलवी-एस 16 रॉकेट से श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।


इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि 2,392 किलो वजनी निसार पहला उपग्रह है, जो दोहरे आवृत्ति सिंथेटिक अपर्चर रडार (नासा का एल-बैंड और इसरो का एस-बैंड) के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा। नारायणन ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब यह उपग्रह 'स्वीप एसएआर' प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए 242 किलोमीटर के दायरे और हाई स्पेशियल रिजॉल्यूशन क्षमता के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा। हाई स्पेशियल रिजॉल्यूशन से ली गई तस्वीर में बारीक से बारीक विवरण को साफ-साफ देखा जा सकता है। इसरो प्रमुख ने कहा, उपग्रह को 740 किमी की ऊंचाई पर प्रक्षेपित किया जाएगा। यह उपग्रह किसी भी मौसम में 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है। 

भारत-अमेरिका के साथ पूरी दुनिया को होगा फायदा
नारायणन ने कहा, यह उपग्रह भारत, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा। यह पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह भूस्खलन का पता लगाने, आपदा प्रबंधन में मदद करने और जलवायु परिवर्तन की निगरानी करने में भी सक्षम है। 

Bharatiya news samachar Bharatiya news samachar हमरे साथ पिछले 2 साल से कार्य कर रहे हैं और आप कई विषयों पर आप लिखते हैं