आज के प्रमुख समाचार 10 मार्च 2026

Mar 10, 2026 - 12:44
 0
आज के प्रमुख समाचार 10 मार्च 2026

आज के प्रमुख समाचार 

  1. देश के नागरिकों की रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एस. जयशंकर ने संसद में पश्चिम एशिया के हालात पर बयान देते हुए सभी युद्धरत पक्षों से संयम बरतने और वार्ता शुरू करने की अपील की।

  2. भारत अभी भी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना हुआ है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट में यह तस्वीर सामने आई है। यह स्थिति तब है जब बड़ी संख्या में हथियार देश में ही बनाए जा रहे हैं। वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर देश के लिए सैन्य सुरक्षा एक बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है।

  3. स्कूल की दीवारें तिब्बत के संघर्ष और गौतम बुद्ध के संदेश को दर्शा रही हैं। 10 मार्च 1959 को चीन के कब्जे के बाद तिब्बती भारत आकर बसे थे। मजनू का टीला में रहने वाले 365 परिवारों को आज भी स्वतंत्र तिब्बत का इंतजार है।

  4. लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में मतांतरण से इनकार करने पर एक युवती को उसका वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गई। आरोप है कि नफीस खान प्रेमजाल में फंसाकर उसे दिल्ली ले गया और मतांतरण कर निकाह करने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

  5. नरेंद्र मोदी ने बजट वेबिनार में कहा कि शिक्षा व्यवस्था को वास्तविक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करनी होगी। उन्होंने कौशल, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और संस्कृति जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया।

  6. कश्मीर में पहले कुछ लोग आतंकियों पर गर्व करते थे, लेकिन अब उनसे नाता छिपाते हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में बड़ा बदलाव आया है। अब युवा आतंक की राह छोड़कर यूपीएससी में सफलता और रणजी ट्रॉफी जैसी उपलब्धियों की ओर बढ़ रहे हैं।

  7. उन्नाव में एआई आधारित पहल ‘उन्नत’ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की राह दिखा रही है। डीएम के प्रयास से लगभग 40 हजार बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि डिप्लोमा कोर्स के लिए 100 छात्रों को आईआईटी मद्रास में प्रवेश मिला है।

  8. बांग्लादेश में एक मंदिर पर बम हमला हुआ। अलग-अलग घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर में देसी बम विस्फोट से पुजारी सहित चार लोग घायल हो गए, जबकि पास स्थित एक बौद्ध मठ के पास भी विस्फोट किया गया।

  9. ऋषिकेश में योग और ध्यान का महाकुंभ आयोजित हुआ। गंगा तट पर मंत्रोच्चार गूंजे। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यह आध्यात्मिक संगम मानवता को एक सूत्र में जोड़ रहा है।

  10. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के नवसंवत्सर समारोह का सीधा प्रसारण होगा। मंदिर ट्रस्ट ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने का निर्णय लिया है। दूरदर्शन की टीम प्रसारण का दायित्व संभालेगी, जबकि फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी लाइव प्रसारण होगा।

  11. अब एआई आधारित स्मार्ट चश्मा आया है जो लिखे हुए शब्दों को पढ़कर सुनाएगा। यह नेत्र दिव्यांगों के लिए शिक्षा और दैनिक जीवन के कामकाज को आसान बनाएगा। एआई आधारित ऐप मधुनेत्रएआई मधुमेह से जुड़ी रेटिना की बीमारी की पहचान में भी मदद करेगा।

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,