महाकुंभ में चर्चा में आईं मोनालिसा ने प्रेमी फरमान संग थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा, परिवार के विरोध के बीच केरल में लिया सहारा

lovejihad

Mar 12, 2026 - 08:12
Mar 12, 2026 - 09:08
 0
महाकुंभ में चर्चा में आईं मोनालिसा ने प्रेमी फरमान संग थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा, परिवार के विरोध के बीच केरल में लिया सहारा

महाकुंभ में चर्चा में आईं मोनालिसा ने प्रेमी फरमान संग थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा, परिवार के विरोध के बीच केरल में लिया सहारा


महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने निजी जीवन को लेकर खबरों में आई हैं। मोनालिसा ने केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी।

मिली जानकारी के अनुसार मोनालिसा और फरमान पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं, जिस वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे हैं।

मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर इस रिश्ते को खत्म करने के लिए काफी दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। सुरक्षा की तलाश में दोनों केरल के तिरुवंतपुरम पहुंच गए और तम्पानूर पुलिस स्टेशन में जाकर मदद मांगी।

पुलिस पूछताछ के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे। पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं।

इसके बाद पुलिस ने मोनालिसा के पिता को भी थाने बुलाया और मामले को समझने की कोशिश की। हालांकि, कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल पुलिस की निगरानी में दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं और आगे की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,