आज के प्रमुख समाचार 7 मार्च की news
आज के प्रमुख समाचार
1- अमेरिका ने रूस पर लगाए प्रतिबंधों के बीच भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है। अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा है कि समुद्र में फंसे रूसी तेल की खेपों को वैश्विक बाजार में बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय रिफाइनरियों को यह अनुमति दी जा रही है।
2- राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने सिविल सेवा परीक्षा के टापर, वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा में 958 अभ्यर्थी हुए सफल, शीर्ष 25 में 11 महिलाएं, पीएम मोदी ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई |
3- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रोम लाइसेंस मिला है, इस लाइसेंस के साथ ही एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन का रास्ता हो गया है साफ, इस एयरपोर्ट को पब्लिक यूज श्रेणी के तहत मिला है, लाइसेंस, हर मौसम में संचालन करने में होगा सक्षम, देश में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 164 हुई |
4- जन औषधि केंद्र की सस्ती दवा से 11 वर्ष में आम जनता के बचाए 40 हजार करोड़, देशभर में इस समय 17,990 से अधिक जन औषधि केंद्र हैं, प्रतिदिन करीब 12 लाख लोग गुणवत्तापूर्ण सस्ती दवा खरीदते हैं |
5- भारतीय कृषि को वैश्विक बाजार से जोड़ने का समय, पीएम ने कहा, निर्यात बढ़ाने के लिए खेती का ढांचा बदलना जरूरी, उच्च मूल्य वाली खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी |
6- छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की जमीन पर मुस्लिमों का कब्जा, जांच के आदेश, सरगुजा जिले की घटना, मुस्लिमों को बताना होगा कैसे मिली जमीन, दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी |
7- उत्तराखंड में जुए व सट्टेबाजी पर अब पांच वर्ष की जेल व 10 लाख तक का जुर्माना, सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने पर बिना वारंट हो सकती है गिरफ्तारी, सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव को मिली स्वीकृति |