राजस्थान : परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र ने दी जान

जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली, जब छात्रावास का रसोइया छात्र

Feb 10, 2026 - 08:52
 0
राजस्थान : परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र ने दी जान

राजस्थान : परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र ने दी जान


जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सरकारी छात्रावास में रह रहे 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रविवार को हुई। उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय छात्र ने रविवार रात छात्रावास के हॉल में फांसी लगा जान दे दी।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली, जब छात्रावास का रसोइया छात्र को नाश्ते के लिए बुलाने गया और उसका शव देखा। जानकारी के मुताबिक, छात्र रविवार को अपने घर से लौटकर छात्रावास आया था। ब्यूरो

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -