Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5: 5वें दिन ‘अस्सी’ ने मारी बाजी, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5, Assi Box Office Collection Day 5, Do Deewane Seher Mein Collection, Taapsee Pannu Assi BO, Mrunal Thakur Siddhant Chaturvedi Movie Collection, Hindi Box Office News, Bollywood Box Office Report, Latest BO Collection, Sacnilk Report, Bollywood News Hindi

Feb 25, 2026 - 07:56
 0
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5: 5वें दिन ‘अस्सी’ ने मारी बाजी, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

20 फरवरी को रिलीज़ हुईं तापसी पन्नू की अस्सी और मृणाल ठाकुर–सिद्धांत चतुर्वेदी की दो दीवाने शहर में के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, 5वें दिन यानी मंगलवार को ‘अस्सी’ ने ‘दो दीवाने शहर में’ को मामूली अंतर से पछाड़ दिया।

रवि उदयवार के निर्देशन में बनी ‘दो दीवाने शहर में’ ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 1.5 करोड़ और तीसरे दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन रहा। सोमवार को फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और कमाई 60 लाख रुपये तक सिमट गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही 5 दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 5.30 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 1.6-1.6 करोड़ की कमाई की, जबकि चौथे दिन कलेक्शन 70 लाख रुपये रहा। मंगलवार को फिल्म ने करीब 85 लाख रुपये की कमाई करते हुए 21.43% की बढ़त दर्ज की। इसके साथ ही ‘अस्सी’ की कुल 5 दिन की नेट कमाई 5.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

कुल मिलाकर, दोनों फिल्मों की कमाई बेहद धीमी बनी हुई है, लेकिन 5वें दिन ‘अस्सी’ ने हल्की बढ़त के साथ बाजी मार ली। आने वाले वीकेंड पर दोनों फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद है।

Bharatiya News हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -