पहाड़पुर में निकली 26वीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा के मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
Or register with email
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
नागल। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन शिव मंदिर समिति (बाजार) की ओर से किया गया। पिछले 26 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस शोभायात्रा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ बाजार स्थित शिव मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा अंबेडकर भवन, काशीराम चौक सहित गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई भूमियां खेड़े पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बालक आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामीणों ने झांकियों का स्वागत करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा के मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
समिति के अध्यक्ष बोबीराम कश्यप ने बताया कि गांव में लगातार 26 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जन्माष्टमी के अगले दिन नवमी को किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गांव में रहने वाले सभी समाज के लोगों को एकजुट कर भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूक करना और संस्कृति का पुनर्जागरण करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर, देवबंद के महंत पंडित गौरव उपाध्याय एवं गुड्डू भैया ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद शोभायात्रा विधिवत रूप से रवाना हुई।
इस अवसर पर समिति के सदस्य मांगेराम सैनी, रामनरेश सैनी, छोटा उपाध्याय, संदीप मास्टर, बब्बू शर्मा, अजय शर्मा, पवन वर्मा, नरेंद्र सैनी, कमल, प्रियांशु, सत्यम, आर्यन और रिषभ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे गांव में धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा।
Abhishek Chauhan Sep 24, 2023 0
@Dheeraj kashyap Mar 24, 2025 0
Bharatiya News Feb 27, 2026 0
Aryan Verma Jun 14, 2025 0
This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies.