18 जुलाई के प्रमुख समाचार bharatiya news

top news of July 18 bharatiya news, 18 जुलाई के प्रमुख समाचार bharatiya news

Jul 18, 2025 - 06:30
 0
18  जुलाई के प्रमुख समाचार bharatiya news
18 जुलाई के प्रमुख समाचार bharatiya news
  • 1-      लगातार आठवीं बार इंदौर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, छोटे शहरों में एनडीएमसी-नोएडा ने मारी बाजी, स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कारों से किया सम्मानित,10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई, बड़े शहरों में अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ नए स्वच्छ शहरों के रूप में उभरे, महाराष्ट्र के सर्वाधिक दस शहरों ने बनाई जगह |
  •  
  • 2-      दिल्ली हाई कोर्ट मिले छह न्यायाधीश, 21 जुलाई को लेंगे शपथ, हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज द्वारा आदेश जारी किया, उक्त जजों के कार्यभाल संभालने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 41 हो जाएगी।|
  •  
  • 3-      दिल्ली सरकार का प्रयोग - राजधानी में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम में एआइ करेगा मदद,  केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से राजधानी में लगेंगे 190 सेंसर बाक्स, जिस जगह जिन कारणों से होगा प्रदूषण, उसी के हिसाब से की जाएगी रोकथाम की कार्रवाई|
  •  
  • 4-      एके-203 राइफल दिसंबर में बन जाएगी स्वदेशी 'शेर', सेना को होगी दोगुनी आपूर्ति, वर्ष के आखिर तक भारत में होने लगेगा राइफल के सभी कलपुर्जों का निर्माण, अगले वर्ष से 70 हजार की जगह सेना को होगी 1.20 लाख राइफलों की आपूर्ति|
  •  
  • 5-      भी हो सीआइएसएफ - रहा है युद्ध के लिए तैयार, संसद भवन, हवाई अड्डों, परमाणु, सामरिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सीआइएसएफ को भी युद्ध के लिए तैयार किया जा रहा है। सीआइएसएफ को 'बैटल रेडी' करने के लिए भारतीय सेना के साथ उसका गहन प्रशिक्षण शुरू किया|
  •  
  • 6-      सीबीआइ पिछले पांच वर्षों में 134 भगोड़ों को विदेश से वापस लाने में सफल, सीबीआइ पिछले पांच, वर्षों में विदेश से 134 भगोड़ों की वापसी कराने में सफल रही है, जो 2010 से 2019 के बीच में स्वदेश लाए गए व्यक्तियों की संख्या से लगभग दोगुनी है। 2010 से 2019 के दौरान केवल 74 भगोड़ों को वापस लाया जा सका।
  •  
  • 7-      पृथ्वी की बेहतर निगरानी की भारत को मिलेगी शक्ति, इसरो और नासा मिलकर 30 जुलाई को लांच करेंगे निसार सेटेलाइट, एक सेंटीमीटर तक की सटीक फोटो खींचेगा, अपनी तरह का पहला उपग्रह|
  •  
  • 8-      केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है - स्वदेशी अंतरिक्षयान में उड़ान भरेगा अगला भारतीय अंतरिक्षयात्री, शुभांशु की सफल अंतरिक्ष यात्रा से भविष्य के अभियानों के लिए भारत को मिली विशेषज्ञता, गगनयान के साथ ही 2035 तक खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर भी कर रहे काम |
  •  
  • 9-      देवेन्द्र फडणवीस ने कहा - महाराष्ट्र सरकार कड़े धर्मांतरण विरोधी कानून के पक्ष में, कहा, गठित समिति की सिफारिशों का अध्ययन कर कानून मे करेंगे कड़े संशोधन, बलपूर्वक, छलपूर्वक या जबरदस्ती मतांतरण को रोकने में मिलेगी मदद|
  •  
  • 10-  सुप्रीम कोर्ट का फैंसला - आदिवासी महिला पैतृक संपत्ति में बराबरी की हकदार, कोर्ट ने 150 साल पुराने कानून से आदिवासी महिला व उसके उत्तराधिकारियों को दिया हक, संविधान में दिए बराबरी के अधिकार और लैंगिक भेदभाव की मनाही को भी बनाया आधार |
  •  
  • 11-  अमित शाह ने कहा- भारत से विश्वासघात करने वाले को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, दुनिया को संदेश- भारत अब बदल चुका है,आपरेशन सिंदूर का किया जिक्र, कहा- देश की छवि अब सशक्त राष्ट्र की हैं ओर अब भारत अब चौथी सबसे बड़ी आर्थिकी शक्ति |
  •  
  • 12-  कांवड यात्रा में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भी तस्वीर लगाई, 511 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ से सैनिकों के शौर्य को सलाम |
  •  
  • 13-  मुस्लिम से हिंदू बनी शबनम सास-ससुर की दीर्घायु को लाई कांवड़|
सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार