21 जुलाई 2025 के प्रमुख समाचार 

21 जुलाई 2025 के प्रमुख समाचार, top news of 21 July 2025,  हिंडन एयरपोर्ट लंदन उड़ान, इंडिगो नई उड़ानें, दिल्ली कला संस्कृति योजना, रेखा गुप्ता, नरेंद्र मोदी ब्रिटेन दौरा, मोदी मालदीव यात्रा, भारत ब्रिटेन एफटीए, मुस्लिम महिला सांसद, आइआइटी मद्रास खच्चर चालक, अतुल कुमार, कांवड़ यात्रा सुरक्षा, पोस्टर उपद्रवी, विश्व हिंदू परिषद मंदिर आंदोलन,

Jul 21, 2025 - 06:15
Jul 21, 2025 - 06:18
 0
21 जुलाई 2025 के प्रमुख समाचार 
21 जुलाई 2025 के प्रमुख समाचार 

21 जुलाई 2025 के प्रमुख समाचार 

1-    मलेरिया से बचाव की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार,  इस वैक्सीन के व्यावसायिक उत्पादन के लिए आइसीएमआर ने मांगे आवेदन, मलेरिया फैलाने वाले प्लाजमोडियम फेल्सीपेरम का संक्रमण रोकने में है कारगर|

2-    राम मोहन नायडू  ने कहा - हिंडन एयरपोर्ट से लंदन भी जाएंगे लोग, नौ शहरों के लिए इंडिगो उड़ान सेवा का केंद्रीय मंत्री ने केक काटकर किया उद्घाटन, अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी के लिए शुरू की उड़ान सेवा|

3-    रेखा गुप्ता -दिल्ली सरकार विभिन्न राज्यों की कला व संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने की योजना पर काम कर रही है। कला प्रदर्शनी, दिल्ली नृत्य एवं संगीत महोत्सव, भक्ति संगीत उत्सव, हास्य रंग उत्सव, पेंटिंग्स प्रतियोगिता, छठ पूजा, दुर्गा पूजा, जन्माष्टमी, राम नवमी आदि कार्यक्रम शामिल हैं।

4-    23 जुलाई से ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे मोदी, होगा ट्रेड समझौता, ब्रिटिश पीएम स्टार्मर व मोदी के समक्ष होंगे एफटीए पर हस्ताक्षर, रक्षा समझौते की भी संभावना, 25-26 जुलाई को मालदीव में रहेंगे पीएम,  भारत और ब्रिटेन के वीच समग्र रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर भी विमर्श, मालदीव में राष्ट्रपति मुझज्जू के सत्ता में आने के वाद यह उनकी पहली यात्रा |

5-    18 लोकसभाओं में अब तक निर्वाचित हुई हैं 18 मुस्लिम महिलाएं, इनमें से लोकसभा पहुंचने वाली 13 मुस्लिम महिलाएं राजनीतिक परिवारों से, पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी आबिदा भी हुई थीं निर्वाचित,  पांच वार लोकसभा में एक भी मुस्लिम महिला सदस्य नहीं रही |

6-    खच्चर हांकते-हांकते तय किया आइआइटी तक का सफर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर चलाने वाले अतुल कुमार को मिला आइआइटी मद्रास में प्रवेश, गणित में करेंगे एमएससी रविवार शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भरी चेन्नई के लिए भरी उड़ान|

7-    कांवड़ यात्रा में उपद्रवियों की पहचान होगी उजागर, मुख्यमंत्री ने कहा-कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने वालों के पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए जाएंगे, कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की|

8-    मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने का अभियान चलाएगी विश्व हिंदू परिषद, सात सितंबर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे मुलाकात|

9-    अमरनाथ यात्रा आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंचा, जम्मू के यात्री निवास से 4,388 श्रद्धालुओं का 18वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना|

10-    आपरेशन सिंदूर के 'नन्हे योद्धा' की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी सेना, आपरेशन के दौरान जवानों तक पहुंचाई थी चाय, दूध व लस्सी,गोल्डन एरो डिवीजन उठाएगी बालक शवन की पढ़ाई का खर्च|

11-    शाहजहांपुर - तीन लाख का झांसा देकर मतांतरण का प्रयास, विरोध पर पथराव, मतांतरण कराने वाले गिरोह 24 घंटे के अंदर दो स्थानों पर आर्थिक कमजोर कई लोगों को निशाना बनाया। 

12-    फसलों को बीमारियों और पर्यावरणीय संकट से बचाएगा सूक्ष्मजीवी घोल,  हानिकारक रसायन के बगैर गेहूं और जौ की फसल होगी रोगमुक्त, सूखे से बचाने में भी मिलेगी मदद, काशी हिंदू विश्वविद्यालय विज्ञानियों |

13-    वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ी धाक, इंटरपोल के रेड नोटिस की संख्या में हुई बढ़ोतरी, भगोडों की तलाश की दिशा में देश में आया क्रांतिकारी बदलाव, सीवीआइ के अनुरोध पर 2025 के पहले छह महीनों में 56 नोटिस जारी किए गए|

14-    श्रीशंकर ने पुर्तगाल में लंबी कूद का जीता खिताब, मुरली श्रीशंकर ने विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के कांस्य स्तर के टूर्नामेंट मीटिंग में 7.75 मीटर की छलांग लगाकर शीर्ष पर रहे|

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -