भारतीय किसान संघ की प्रबंध समिति की बैठक का विधिवत् शुभारंभ, 43 प्रांतों के प्रतिनिधि हुए शामिल
भारतीय किसान संघ, किसान संघ बैठक, अखिल भारतीय प्रबंध समिति, के. साईं रेड्डी, मोहिनी मोहन मिश्र, रामलाल आरएसएस, दिनेश कुलकर्णी, गजेंद्र सिंह, नागपुर बैठक, डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर, महर्षि व्यास सभागार, किसान संगठन, कृषि नीति, किसान हित, आरएसएस सम्पर्क प्रमुख, भारतीय किसान आंदोलन, संगठन मंत्री, किसान नेता, 43 प्रांत प्रतिनिधि, किसान संघ समाचार
भारतीय किसान संघ की प्रबंध समिति की बैठक का विधिवत् शुभारंभ, 43 प्रांतों के प्रतिनिधि हुए शामिल
नागपुर, 26 जुलाई 2025 —
भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय प्रबंध समिति बैठक का शुभारंभ आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार, डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर, रेशीमबाग में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी, महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, उपाध्यक्ष राम वासोतिया, टी. पेरुमल, विशाल चंद्राकर, एवं सुशीला विश्नोई द्वारा ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता पूजन के साथ किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल जी, किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, सह-संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह सहित देशभर के 43 प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री सम्मिलित हुए।
बैठक में आगामी कृषि नीतियों, किसान हितैषी योजनाओं, व देशभर के कृषकों की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। यह बैठक भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संघ का उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि, आत्मनिर्भरता, एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। इस बैठक में आगामी वर्ष की रणनीतियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
बैठक कल भी जारी रहेगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे और क्षेत्रीय समस्याओं पर संवाद होगा।