कारों के डैशबोर्ड से दरवाजों के पैनल तक बांस से बना दिए, आईआईटी गुवाहाटी ने तैयार किया प्लास्टिक का विकल्प

आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने बांस की प्रजाति बंबूसा टुल्डा और जैविक पॉलिमर से ऐसा इको-फ्रेंडली मटेरियल बनाया है जो कारों के डैशबोर्ड से लेकर फर्नीचर तक प्लास्टिक का बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह नवाचार ग्रीन टेक्नोलॉजी और सतत विकास के लक्ष्य को मजबूती देता है। कारों के डैशबोर्ड से दरवाजों के पैनल तक बांस से बना दिए, आईआईटी गुवाहाटी ने तैयार किया प्लास्टिक का विकल्प, From the dashboard to the door panels of cars, everything is made from bamboo

Jul 28, 2025 - 05:13
Jul 28, 2025 - 06:02
 0
कारों के डैशबोर्ड से दरवाजों के पैनल तक बांस से बना दिए, आईआईटी गुवाहाटी ने तैयार किया प्लास्टिक का विकल्प
आईआईटी गुवाहाटी ने तैयार किया प्लास्टिक का विकल्प

कारों के डैशबोर्ड से दरवाजों के पैनल तक बांस से बना दिए आईआईटी गुवाहाटी ने तैयार किया प्लास्टिक का विकल्प

गुवाहाटी। आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने बांस की एक स्थानीय प्रजाति से प्लास्टिक का ऐसा जैविक विकल्प तैयार किया है जो कारों के डैशबोर्ड से लेकर दरवाजों के पैनल तक में इस्तेमाल हो सकता है। यह शोध न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मेक इन इंडिया और हरित तकनीक अभियान को भी नया आयाम देता है।


प्लास्टिक कचरे की बढ़ती वैश्विक समस्या के समाधान की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने एक इको-फ्रेंडली कंपोजिट मैटेरियल विकसित किया है। यह नया पदार्थ तेजी से बढ़ने वाली बांस की स्थानीय प्रजाति बंबूसा टुल्डा और जैव अपघटनीय पॉलिमर (बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर) से मिलकर बना है।

इसकी खासियत इसका हल्कापन, मजबूती, ऊष्मा सहनशीलता और नमी अवशोषण की न्यूनतम क्षमता शामिल हैं, जो इसे कारों के डैशबोर्ड, सीट बैंकिंग और दरवाजों के पैनल जैसे हिस्से तैयार करने में पारंपरिक प्लास्टिक और धातुओं का बेहतरीन विकल्प बनाती है। 

संभावनाओं के नए द्वार डॉ. पूनम कुमारी के अनुसार यह नया कंपोजिट सिर्फ ऑटोमोबाइल सेक्टर तक सीमित नहीं है बल्कि यह इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, निर्माण सामग्री और फर्नीचर उद्योग में भी पारंपरिक सामग्री का विकल्प वन सकता है। उन्होंने कहा यह नवाचार सतत विकास के लक्ष्यों एसडीजी-7 स्वच्छ ऊर्जा, एसडीजी-8 सतत आर्थिक विकास और एसडीजी -9 इनोवेशन व औद्योगिकीकरण को प्राप्त करने में मदद करेगा। यह प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे राष्ट्रीय अभियानों के मूल उद्देश्यों से भी मेल खाता है।

#IITगुवाहाटी #बायोप्लास्टिक #ग्रीन_टेक्नोलॉजी #मेकइनइंडिया #SustainableFuture

Palak Gupta जानकारीपूर्ण ब्लॉग और ताज़ा समाचारों में रुचि रखने वाले लेखक। तकनीक, खेल, राजनीति, पर्यावरण, और ऐतिहासिक घटनाओं पर सटीक और रोचक लेखन। नवीनतम घटनाओं और विशेष विषयों पर विस्तृत विश्लेषण इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं जैसे विषय में आप यहां पर जानकारी पढने को मिलेंगे #bharatiya.news