आज का इतिहास

14 वे एशियाई खेल, 2002 में आज ही भारत ने स्नुकर में पहला स्वर्ण पदक जीता था। यासीन मर्चेंट और रफत हनी ने स्नूकर डबल्स स्पर्धा में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित एशियाई खेलों में पदकों का खाता भी खोला था।

Oct 1, 2023 - 10:36
Oct 1, 2023 - 10:40
 0  11
आज का इतिहास
भारत ने स्नूकर में जीता पहला स्वर्ण पदक

भारत ने स्नूकर में जीता पहला स्वर्ण पदक

14 वे एशियाई खेल, 2002 में आज ही भारत ने स्नुकर में पहला स्वर्ण पदक जीता था। यासीन मर्चेंट और रफत हनी ने स्नूकर डबल्स स्पर्धा में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित एशियाई खेलों में पदकों का खाता भी खोला था।

पेश किया विश्व का पहला सीडी प्लेयर

1982 में आज ही पहली बार सोना ने जापान में विश्व का पहला काम्पैक्ट डिस्क प्लेयर पैश किया था। इसका नाम सीडीपी 101 रखा गया था। उस समय जापान में इसकी कीमत करीब 730 डालर थे। सीडीपी - 101 को मार्च, 1983 में दुनिया भर में वितरित किया गया था। 

जन्म से ब्रिटिश दिल से इंडियन: एनी बेसेंट

भारत को अपनी मातृभूमि मानती थीं आयरिश मूल की एनी बेसेंट

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लेखिका एनी बेसेंट का जन्म आज ही 1347 में लंदन में हुआ था। बेसेंट 16 नवंबर 1893 को थियोसोफिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में सम्मिलित होने भारत आई। 1898 में वाराणसी में सेंट्रल हिंदू कालेज की स्थापना की। बाल गंगाधर तिलक के साथ मिल कर 1916 में आल इंडिया होमरूल लीग की शुरुआत की। 1917 में बेसेंट को गिरफ्तार किया गया और रिहा होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। 20 सितंबर, 1933 को निधन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।