स्मार्ट टेक्सटाइल से वर्चुअल स्पर्श

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह फिल्म किसी के स्पर्श की छाप को आसानी से पकड़ने में सक्षम है।

Apr 10, 2024 - 22:24
 0  14

स्मार्ट टेक्सटाइल से वर्चुअल स्पर्श

25 वर्चुअल रियलिटी यानी
मार्ट टेक्सटाइल अब आभासी दुनिया को अधिक प्रभावशाली बना रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये कपड़े, पहनने वालों को शारीरिक स्पर्श की अनुभूति कराने में सक्षम हो रहे हैं। सिलिकॉन से बनी अल्ट्राथिन फिल्म  इस स्पर्श की संवेदनाओं को संचारित करती है और कपड़ों को 'वर्चुअल सेकंड स्किन' के रूप में बदल देती है। यह नई तकनीक कंप्यूटर सिम्युलेटेड मुलाकात (जैसे - वीडियो कॉल्स) को भौतिक स्पर्श का अहसास कराने के लिए बेहद पतले स्मार्ट टेक्सटाइल का उपयोग करती है।

जर्मनी स्थित सारलैंड विश्वविद्यालय
के वैज्ञानिकों ने इस स्मार्ट टेक्सटाइल से जुड़ी नई तकनीक खोजी है। वर्चुअल स्किन कॉन्टेक्ट को प्रभावी बनाने के लिए इस कपड़े को घड़ी के पीछे आसानी से फिट किया जा सकता है। औसतन 50 माइक्रोमीटर की मोटाई वाला यह स्मार्ट टेक्सटाइल दूसरी त्वचा के समान ही काम करता है, जो लगभग 0.05 मिलीमीटर के बराबर है। सिलिकॉन से निर्मित यह अल्ट्राथिन स्मार्ट कपड़ा संवेदनशीलता और लचीलेपन की उल्लेखनीय क्षमता को प्रदर्शित करता है। इसके हर तरफ अत्यधिक लचीली विद्युत संचालक परत लगाई गई है, जिसे 'डाईइलेक्ट्रिक इलास्टोमर्स' कहा जाता है। जब इलास्टोमर फिल्म पर वोल्टेज ट्रांसमिट किया जाता है तो इलेक्ट्रोड एक साथ
खिंच जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप

पॉलिमर पर दबाव पड़ता है और वे आसपास के क्षेत्रों में फैल जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह फिल्म किसी के स्पर्श की छाप को आसानी से पकड़ने में सक्षम है। उदाहरण के लिए, आप वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहे हैं। फेस टू फेस होती इस बातचीत में निकटता और भावनात्मक जुड़ाव की कमी होती है। स्मार्ट टेक्सचाइल के जरिये आप सामने वाले को शारीरिक स्पर्श का अहसास करा सकते हैं, जो आमतौर पर व्यक्तिगत मुलाकातों से उत्पन्न होता है। यह परियोजना इंजीनियरिंग विज्ञान, न्यूरोटेक्नोलॉजी और कंप्यूटर विज्ञान के इंटरफेस पर आधारित है। 50 माइक्रोमीटर मोटी फिल्मों से बने कपड़ों को दूसरी त्वचा की तरह पहना जा
सकता है। जिस तरह हमारी त्वचा बाहरी दुनिया से हमारे शरीर का इंटरफेस है, उसी तरह ये अति पतली फिल्में आभासी दुनिया से शरीर का इंटरफेस हैं। इनका लक्ष्य आभासी दुनिया में लोगों के बीच बातचीत से स्पर्श की जीवंत अनुभूति पैदा करना है। यह स्मार्ट टेक्सटाइल तकनीक सस्ती, हल्की, शोर रहित और ऊर्जा- कुशल है। कंप्यूटर गेमिंग को स्पर्शनीय तत्व प्रदान करके गेमिंग अनुभव को रोमांचक बनाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी यह तकनीक लाभदायक हो सकती है। फिलहाल, स्मार्ट टेक्सटाइल की यह परियोजना परीक्षणों से गुजर रही है, ताकि इसकी प्रामाणिकता को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह आमजन के लिए उपलब्ध हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com