लोकमान्य तिलक और लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की याद में आयोजित my home india

विशेष कार्यक्रम रंग भवन ऑडिटोरियम, आकाशवाणी भवन, संसद मार्ग पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर इन प्रतिष्ठित हस्तियों के योगदान को सम्मानित किया गया।

Aug 1, 2024 - 19:32
Aug 3, 2024 - 07:52
 0  17
लोकमान्य तिलक और लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे  की याद में आयोजित  my home india

लोकमान्य तिलक और लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की याद में आयोजित कार्यक्रम

नई दिल्ली: भारतीय इतिहास के दो महान नायकों, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे  की याद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम रंग भवन ऑडिटोरियम, आकाशवाणी भवन, संसद मार्ग पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर इन प्रतिष्ठित हस्तियों के योगदान को याद  किया गया।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और लोकशाहीर अण्णा भाऊ  की स्मृति में कल  दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद योगेंद्र चंदोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुनील देवधर के नेतृत्व में ये कार्यक्रम माय होम इंडिया संगठन की ओर से राजधानी में आकाशवाणी के रंग भवन सभागार में आयोजित किया गया

सामाजिक संगठन 'माय होम इंडिया' ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 104वीं पुण्यतिथि और लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे की 104वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। आकाशवाणी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री डॉ एलएस मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-सेवा की तुलना अण्णा भाऊ साठे के कार्यों से की। राज्यसभा सांसद श्री मुरुगन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी का नारा 'सबका साथ सबका विकास' अण्णा भाऊ साठे जी के मार्ग का अनुसरण करता है।"

'माय होम इंडिया' के संस्थापक श्री सुनील देवधर ने महापुरुषों की समाजसेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संपूर्ण समाज का दायित्व है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर ही देश स्वर्णिम बनेगा। कार्यक्रम में संत तुकाराम महाराज के वंशज श्री शिरीष मोरे जी ने भी लोकमान्य तिलक और अण्णा भाऊ साठे के कार्यों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण हलदर ने सामाजिक समरसता पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन 'माय होम इंडिया' के दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष श्री बलदेव राज सचदेवा ने किया।

कार्यक्रम में 'माय होम इंडिया' के सदस्य सजदेवा जी ने बताया कि उनकी संस्था भारतीय राज्यों के बच्चों की किसी भी प्रकार की मदद के लिए कार्यरत है। संस्था की स्थापना 2005 में महाराष्ट्र में हुई थी और यह कानूनी सजा काट रहे बच्चो की  भी मदद करती है। उन्होंने बताया कि 'माय होम इंडिया' 'कर्म योगी' कार्यक्रम भी चलाती है, जिसमें वे कर्मयोगी कार्य करने वालों की पहचान करते हैं।

श्री योगेंद्र चंदोलिया जी ने अपने वक्तव्य में संघ और भारतीय जनता पार्टी के लिए अपने योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 3000 से अधिक बच्चों को उनके घर तक पहुंचाया है और देश के मन को सही मार्ग पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बल गंगाधर तिलक की राष्ट्रसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "आज हम तिलक जी के इस महान अवसर पर उनके राष्ट्र कार्य को याद कर रहे हैं और हम सब मिलकर आने वाले समय में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प ले रहे हैं।"

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लोकमान्य तिलक और लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे की जीवन और विरासत को सम्मानित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। देश के हित में अपने सत्कार्यों से सामाजिक सुधार करके लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले महापुरुष लोकमान्य तिलक जी तथा अन्ना भाऊ साठे जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए तिलक और साठे के योगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने एकत्रित होकर देशभक्ति के जय घोस किया और याद  किया  गाए और लोकमान्य तिलक तथा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस प्रकार, कार्यक्रम एक भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रति गर्व और सम्मान की भावना प्रकट किया  गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार