गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार – दिनेश कुलकर्णी जी
स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक विस्तार करेगा किसान संघ – के. साईं रेड्डी जी भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा भाग्यनगर में संपन्न हुई। जिसमें देश भर के 37 प्रांतों से किसान संघ के प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पारित किया गया। इस […] The post गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार – दिनेश कुलकर्णी जी appeared first on VSK Bharat.
स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक विस्तार करेगा किसान संघ – के. साईं रेड्डी जी
भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा भाग्यनगर में संपन्न हुई। जिसमें देश भर के 37 प्रांतों से किसान संघ के प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पारित किया गया। इस संबंध में अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि गौ आधारित जैविक कृषि व गौ कृषि वाणिज्यम् को बढ़ावा देने तथा देशी नस्ल के गौवंश विकास के लिये भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पास किया गया है। जिसमें गौवंश के लिंग नियंत्रण पद्धति को रोकने तथा देशी नस्ल के गौवंश के विकास की बात कही गई है। भारतीय गौवंश नस्लें जलवायु अनुकूलता, सर्वाधिक दूध पौष्टिकता, रोग प्रतिरोधकता क्षमता, गोबर व गौ मूत्र में मौजूद लाभदायक जीवाणुओं की दृष्टि से भू-सुपोषण के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिये किसान संघ की मांग है कि देश भर में गौवंश संपदा को लुप्त करने वाली सैक्स सार्टेड सीमेन तकनीकि (लिंगानुसार वगीकृत वीर्य तकनीक) का उपयोग बंद किया जाए। निराश्रित बछड़ों की समस्या का समाधान प्रबंधन से संभव है न कि गौवंश को लुप्त करके। कदापि देशी गौवंश नस्ल के लुप्त होने पर गौवंश विविधता को पुनः वापिस लाना संभव नहीं होगा।
गौ कृषि वाणिज्यम् को केंद्रित रख अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में कार्यक्रम की रचना तैयार की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी सहित अन्य उफस्थित रहे।
समापन सत्र में अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी जी ने कहा कि देश व दुनिया की समस्याओं का समाधान देने वाला हमारा विचार है। गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार है। इसके लिये सफल मॉडल हमें समाज के सामने रखने की जरूरत है। ग्राम समिति के कार्यकर्ता ही हमारे संगठन का आधार हैं, कार्यक्रम की नहीं कार्यकर्ता की चिंता करें। उन्होंने आत्मीय व्यवहार के साथ कार्यकर्ता का संभाल करने की बात अपने उद्बोधन में कही। हमें ’मैं’ नहीं ’हम’ के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिये।
किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक आयामों के कार्य में वृद्धि करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक संगठन विस्तार किया जाएगा। जिसके लिये सतत् प्रवास, वार्षिक कार्य योजना, आर्थिक स्वावलंबन, प्रशिक्षण वर्ग, सदस्यता अभियान के लक्ष्य निर्धारित किये गए।
प्लास्टिक मुक्त रहा परिसर, साज सज्जा में फूल पत्तों का प्रयोग
किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में देश भर के 37 प्रांतों के 512 प्रांत स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दैनिक कार्यकलापों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री में प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहा। यहां तक कि राष्ट्रीय विद्या केंद्र परिसर की साज सज्जा के लिये भी फूल पत्तों का ही उपयोग किया गया।
The post गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार – दिनेश कुलकर्णी जी appeared first on VSK Bharat.

