दिल्ली : AAP पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में उतरेंगी मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल

पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में सुनीता केजरीवाल अपनी सक्रियता बढ़ाएं।

Apr 17, 2024 - 20:28
Apr 18, 2024 - 06:07
 0  8
दिल्ली : AAP पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में उतरेंगी मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल

पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में उतरेंगी मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल

  • गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए करेंगी चुनाव प्रचार
    स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री के बाद सुनीता केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की ओर से गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल अब पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगी। गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद स्टार प्रचारकों में सुनीता केजरीवाल का नाम दूसरे नंबर पर है। दरअसल, अब सुनीता केजरीवाल पर पार्टी का दारोमदार है।


वह आम आदमी पार्टी को एकजुट बनाए रख सकती हैं और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में सुनीता केजरीवाल अपनी सक्रियता बढ़ाएं। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी की योजना सीएम की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाकर जनता से सहानुभूति लेने की है। इसके लिए भी सुनीता केजरीवाल का पार्टी के मंचों पर आना जरूरी माना जा रहा है। आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया था। केजरीवाल ने अभी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। पार्टी के लिए भी यही बेहतर माना जा रहा है कि वह सुनीता केजरीवाल को आगे बढ़ाया जाए।

स्टार प्रचारकों में से तीन जेल में हैं, कोर्ट से मांगी अनुमति


आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का नाम भी है। तीनों ही इस समय जेल में हैं। इनके अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत समेत 40 लोग शामिल हैं। आप ने कहा है कि जेल में बंद नेताओं की ओर से प्रचार करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad