महाराष्ट्र : सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरफ्तार

बालीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।

Apr 17, 2024 - 20:34
Apr 18, 2024 - 06:07
 0  40
महाराष्ट्र : सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरफ्तार

सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरफ्तार

  • पुलिस ने दोनों आरोपितों को गुजरात के एक मंदिर परिसर से दबोचा
  • कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के आरोपित विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती म मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को का मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के घर पहुंचे और उन्हें गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भरोसा दिया। इस मौके पर सलमान के पिता सलीम खान भी उपस्थित रहे।

बालीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। कच्छ-पश्चिम के पुलिस उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने बताया कि फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहे विक्की गुप्ता और सागर पाल को सोमवार देर रात कच्छ जिले के एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपित बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों आरोपितों ने साजिश को अंजाम देने से पहले कम से कम तीन बार अभिनेता के घर की रेकी की थी।


बागड़िया ने बताया कि दोनों आरोपितों के कच्छ जिले में छिपने की सूचना पुलिस को मिली थी। दोनों ने हमला करने के लिए 24 हजार रुपये में पुरानी मोटर साइकिल खरीदी तथा सलमान के घर की रेकी करने बाद हमला करने पहुंचे थे। हमले के दौरान सागर मोटर साइकिल पर पीछे बैठा था और उसने ही पांच राउंड फायरिंग की थी। विक्की इस दौरान लारेंस बिश्नोई गिरोह के अन्य सदस्यों के साथसंपर्क बनाए हुए था।

बागड़िया ने कहा, तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर कच्छ पश्चिम और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार देर रात एक मंदिर परिसर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सागर और विक्की दोनों को जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गिरोह ने खान के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपितों को मुंबई की किला अदालत के सामने पेश किया। अदालत ने दोनों को 25 अप्रैल तक के लिए अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया।


रविवार तड़के करीब पांच बजे मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गोलीबारी कर फरार हो गए। आरोपितों ने पनवेल इलाके में एक महीने के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां अभिनेता का फार्महाउस है। एएनआइ के अनुसार, सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अनमोल बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। उसी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार