सीसीआरएएस और डब्ल्यूएचओ का पारंपरिक चिकित्सा अनुसंधान पर राष्ट्रीय परामर्श

आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में प्रमुख अनुसंधान क्षेत्रों की पहचान और प्राथमिकता निर्धारण करना है। सीसीआरएएस के महानिदेशक वैद्य रबीनारायण आचार्य ने इस पहल को डब्ल्यूएचओ के मैनडेट के अनुरूप बताया।

सीसीआरएएस और डब्ल्यूएचओ का पारंपरिक चिकित्सा अनुसंधान पर राष्ट्रीय परामर्श

सीसीआरएएस और डब्ल्यूएचओ का पारंपरिक चिकित्सा अनुसंधान पर राष्ट्रीय परामर्श

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) 24 जून, 2024 को नई दिल्ली में "पारंपरिक चिकित्सा में अनुसंधान प्राथमिकता सेटिंग्स" पर एक दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श बैठक आयोजित करेगा। यह आयोजन डब्ल्यूएचओ-एसईएआरओ और डब्ल्यूएचओ-जीटीएमसी के सहयोग से हो रहा है।

यह बैठक नीति निर्धारकों, शोधकर्ताओं, और उद्योग हितधारकों को एक मंच पर लाएगी, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में प्रमुख अनुसंधान क्षेत्रों की पहचान और प्राथमिकता निर्धारण करना है। सीसीआरएएस के महानिदेशक वैद्य रबीनारायण आचार्य ने इस पहल को डब्ल्यूएचओ के मैनडेट के अनुरूप बताया।

हाल ही में, हैदराबाद स्थित सीसीआरएस के राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान (एनआईआईएमएच) को "पारंपरिक चिकित्सा में मौलिक और साहित्यिक अनुसंधान" के लिए डब्ल्यूएचओ के सहयोगी केंद्र के रूप में नामित किया गया है। इस पदनाम से आगामी अनुसंधान प्राथमिकता सेटिंग एक्सरसाइज के महत्व को रेखांकित किया गया है।

बैठक में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, नीति आयोग, आयुष अनुसंधान परिषदों, राष्ट्रीय आयोगों, और आयुष विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 100 विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रमुख विषयों में औषधीय पौधे अनुसंधान, गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता अध्ययन, पारंपरिक दवाओं का तर्कसंगत उपयोग, और प्राचीन चिकित्सा साहित्य का डिजिटलीकरण शामिल हैं।

इस बैठक का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा में एक दशक लंबी अनुसंधान रणनीति का आधार बनाना, विचारों का आदान-प्रदान बढ़ावा देना और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रयासों को संरेखित करना है। इस सहयोग से वैश्विक स्तर पर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की उन्नति और एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।