पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान, सीमा पर भीषण संघर्ष

पाकिस्तान अफगानिस्तान युद्ध, Pak Afghanistan War 2026, Pakistan Taliban conflict, Afghanistan air strike news, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, Kabul Kandahar air attack, Pak Air Force Operation, गजब लिल हक ऑपरेशन, Pak Afghan border tension, Afghanistan breaking news, तालिबान पाकिस्तान संघर्ष, सीमा विवाद पाकिस्तान अफगानिस्तान, Pakistan Afghanistan latest news, युद्ध समाचार, international breaking news, south asia tension

Feb 27, 2026 - 08:23
 0
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान, सीमा पर भीषण संघर्ष

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान, सीमा पर भीषण संघर्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद अब खुले युद्ध में बदल गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान सरकार के खिलाफ ‘खुले युद्ध’ की घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के सब्र की सीमा अब समाप्त हो चुकी है। इसके बाद पाकिस्तान एयरफोर्स ने काबुल, कंधार, पक्तिया समेत कई अफगान शहरों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खुला युद्ध है।” इस बयान के तुरंत बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ के तहत भीषण हवाई हमले किए।

तालिबान सरकार ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि काबुल, कंधार और अन्य प्रांतों में हुए हवाई हमलों के बाद तालिबान ने भी सीमा पर पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि कंधार और हेलमंद से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर व्यापक जवाबी हमले किए गए हैं।

इस सैन्य टकराव में दोनों पक्षों को भारी नुकसान होने की खबर है। पाकिस्तानी सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में करीब 72 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। वहीं अफगान अधिकारियों ने जमीनी संघर्ष के दौरान आठ सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा तोरखम सीमा चौकी के पास मोर्टार हमले में सात शरणार्थी घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

काबुल में मौजूद अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के पत्रकारों ने देर रात तक जेट विमानों की गड़गड़ाहट और जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनीं। इसके बाद दो घंटे से अधिक समय तक भारी गोलीबारी जारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष जल्द नहीं थमा तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं। फिलहाल दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर हाई अलर्ट पर हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -