इजरायल में PM मोदी का भव्य स्वागत, नेतन्याहू ने लगाया गले, गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे. तेल अवीव एयरपोर्ट पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गर्मजोशी से स्वागत किया. गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. पढ़ें पूरी खबर.
इजरायल में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नेतन्याहू ने लगाया गले, गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं. तेल अवीव एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया. इस दौरान नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने ‘दोस्त मोदी’ को गले लगाया. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
यह प्रधानमंत्री मोदी की 9 साल बाद दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वे जुलाई 2017 में इजरायल गए थे. इस दौरे को भारत-इजरायल रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. एयरपोर्ट पर मिले सम्मान और आत्मीय स्वागत को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा किए गए स्वागत से वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग और मित्रता को और मजबूत करेगी.
पीएम मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है.” दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरे इस मुलाकात ने भारत-इजरायल के मजबूत संबंधों को एक बार फिर उजागर किया.
26 फरवरी को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अहम बैठक प्रस्तावित है. इसके अलावा पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरे के दौरान रक्षा, तकनीक, कृषि, साइबर सुरक्षा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.