पंच परिवर्तन से आएगा समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जागृत होगा राष्ट्रभक्ति का भाव – मंगेश भेंडे जी

बलिया। जिले के चितबड़ागांव स्थित जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) व घोष शिक्षा वर्ग का प्रकट समारोह गुरुवार 05 जून को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत प्रणाम, ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ हुई। मंचस्थ अतिथियों में समारोह के मुख्य अतिथि जखनियां गाजीपुर स्थित सिद्धपीठ हथियाराम […] The post पंच परिवर्तन से आएगा समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जागृत होगा राष्ट्रभक्ति का भाव – मंगेश भेंडे जी appeared first on VSK Bharat.

Jun 7, 2025 - 12:28
 0  11
पंच परिवर्तन से आएगा समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जागृत होगा राष्ट्रभक्ति का भाव – मंगेश भेंडे जी

बलिया। जिले के चितबड़ागांव स्थित जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) व घोष शिक्षा वर्ग का प्रकट समारोह गुरुवार 05 जून को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत प्रणाम, ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ हुई।

मंचस्थ अतिथियों में समारोह के मुख्य अतिथि जखनियां गाजीपुर स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ के मठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर पूज्य भवानीनन्दन यति जी महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश जी भेंडे, वर्ग के सर्वाधिकारी निर्मलचंद्र यादव, घोष शिक्षा वर्ग के वर्गाधिकारी रामसिंगार व बलिया विभाग संघचालक राम प्रताप रहे। वर्ग कार्यवाह विनय सिंह ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराया। वर्ग के सर्वाधिकारी निर्मल चन्द्र ने संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) व घोष शिक्षा वर्ग के वर्गाधिकारी रामसिंगार ने घोष शिक्षा वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ता मंगेश जी भेंडे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास में प्रशिक्षण वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस विजयादशमी पर संघ अपना 100वां वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी जन्मजात देशभक्त थे। यह एक उदाहरण से स्पष्ट हो जाता है, जब महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर विद्यालयों में मिठाई बांटी जा रही थी, तो बालक केशव ने उस मिठाई को कूड़े में फेंक दिया था और साथियों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उनका मानना था – जिन्होंने हमारे देश को गुलाम बनाया, उसका हम जन्मदिन क्यों मनाएं।

मंगेश जी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने व क्रांतिकारी बनने की इच्छा से मेडिकल की पढ़ाई के बहाने कलकत्ता गए, जहां क्रांतिकारियों के संगठन अनुशीलन समिति के सदस्य बने। वहां उनका कोडनेम कोकेन दिया गया था।

उन्होंने कहा कि संघ सौ वर्ष पूरे करने जा रहा है। आज संघ दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज देश में 85 हजार शाखाएं चल रही हैं तथा आज स्वयंसेवक हर क्षेत्र में अग्रसर हैं। आज एक लाख 40 हजार सेवा कार्य संघ के स्वयंसेवक चला रहे हैं। संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए पिछले लगभग 99 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति देने एवं समाज में अनुशासन व देशभक्ति के भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से संघ ने पंच परिवर्तन यथा स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन का आह्वान किया है ताकि अनुशासन एवं देशभक्ति से ओतप्रोत युवा वर्ग अनुशासित होकर अपने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करे। इस पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

मंगेश जी ने कहा कि स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हथियाराम मठ के मठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर पूज्य भवानीनन्दन यति जी महाराज ने कहा कि स्वयंसेवकों की कठिन साधना और परिश्रम, आत्मबल उनको निश्चित ही सफलता के शिखर पर लेकर जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है जो विभिन्न्न विघ्न बाधाओं को पार करते हुए अपने लक्ष्य को पूर्ण करता है। संघ व उसके स्वयंसेवक स्वयं का राज नहीं, बल्कि रामराज्य की अभिलाषा रखतें हैं। राष्ट्रीयता का उन्नयन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से ही होगा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य व यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया।

वर्ग के संचालन हेतु 43 प्रशिक्षक और 54 कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे थे।

 

 

The post पंच परिवर्तन से आएगा समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जागृत होगा राष्ट्रभक्ति का भाव – मंगेश भेंडे जी appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।