130वें संविधान संशोधन पर हंगामा, संबित पात्रा बोले- "जेल से सरकार नहीं चलाई जा सकती"
लोकसभा में 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने बिल की कॉपियां फाड़कर फेंकीं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने इसे संसदीय इतिहास का काला अध्याय बताया और कहा कि जेल से बैठकर सरकार नहीं चलाई जा सकती।
दिल्ली: 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर हंगामा, BJP सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष को बताया "भ्रष्टाचार बचाने की कोशिश"
लोकसभा में 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध करते हुए बिल की प्रतियां फाड़कर सदन में फेंकीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष के व्यवहार को संसदीय इतिहास का “काला अध्याय” करार दिया।
संबित पात्रा ने कहा, "सदन में विपक्ष द्वारा जिस प्रकार का कृत्य किया गया है, वह इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। विपक्ष ने जिस तरह बिल को फाड़ा, वह भ्रष्टाचार को बचाने की कोशिश है।"
उन्होंने आगे कहा कि जिस संविधान संशोधन को गृह मंत्री ने पटल पर रखा, उसका ध्येय स्पष्ट है — “जेल से बैठकर सरकार नहीं चलाई जा सकती।”
भाजपा सांसद का कहना है कि विपक्ष केवल उन नेताओं को बचाने में लगा है, जिन्हें अदालत से बेल नहीं मिल रही। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह संशोधन लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और शासन व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है।