मुरादाबाद में पुलिस सुरक्षा में जा रहे कांवड़ियों पर मुस्लिमों का धावा, पथराव

कई कांवड़िये भी चोटिल, अधिक संख्या में जाने पर आपत्ति, गांव में तनावपूर्ण स्थिति

Aug 3, 2024 - 22:00
 0  30
मुरादाबाद में पुलिस सुरक्षा में जा रहे कांवड़ियों पर मुस्लिमों का धावा, पथराव

मुरादाबाद में पुलिस सुरक्षा में जा रहे कांवड़ियों पर मुस्लिमों का धावा, पथराव

भीड़ ने रास्ते में किया पथराव, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, तीन घायल

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के एक गांव में पुलिस सुरक्षा में एकजुट होकर जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर गुरुवार रात मुस्लिमों ने धावा बोल दिया। घरों से निकलकर यकायक भीड़ रास्ते पर एकत्र हो गई। उन्होंने लाठी-डंडे से हमला किया और फिर पथराव किया। हमले से कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं समझ सके। उन्होंने भागकर खुद को बचाया। फिर भी तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई कांवड़िये भी चोटिल हुए हैं। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। 32 नामजद सहित 52 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ग्राम प्रधान के बेटे सहित चार को गिरफ्तार किया गया है। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि पहले कम संख्या में कांवड़िये जाते थे। इस बार संख्या अधिक होने पर मुस्लिमों को आपत्ति थी।


मिश्रित आबादी वाले नौसना गांव में 15 से अधिक महिला-पुरुष कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए थे। गांव में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हीं की निगरानी में कांवड़िये शिव मंदिर जा रहे थे। रास्ते में 50 से अधिक मुस्लिमों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मी और कावंड़ियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और पथराव कर दिया।

पुलिसकर्मियों ने गांव के बाहर आकर अतिरिक्त फोर्स मंगाई। इसके बाद कांवड़ियों को मंदिर तक पहुंचाया गया। रात में ही डीएम और एसएसपी गांव पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है। ग्राम प्रधान बेचा खां का बेटा फारुक खान, इकरार खां, अशरफ व फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हमालवर गांव से फरार हैं। बिलारी कोतवाली के दारोगा रविप्रकाश ने बताया कि गांव में शिशुपाल सिंह व कुंवरपाल सिंह (के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था निकल रहा था। मेरी मंदिर पर ड्यूटी थी। दारोगा शांतनु जावला व हेड कांस्टेबल कौशल कुमार व कांस्टेबल रजनेश कुमार कांवड़ियों के साथ चल रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने रोक लिया। सभी एकजुट थे। 32 ग्रामीणों को पहचान लिया गया है, जबकि 20 अज्ञात हैं। 

अमरोहा में कांवड़ियों के जत्थों में आगे निकलने को लाठी-डंडे चले
अमरोहा: डाक कांवड़ के दो जत्थे हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। दोनों आगे-पीछे जा रहे थे। इनमें एक जत्था संभल का था, दूसरा अमरोहा का था। इनमें डीसीएम वाहन शामिल थे, जबकि काफी कांवडिये पैदल भी चल रहे थे। आगे निकलने को लेकर दोनों जत्थों में शामिल कांवड़ियों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट हो गई। अमरोहा के एक कांवडिये को दूसरे जत्थे ने पीट दिया। इस बीच अमरोहा के कांवड़ियों ने पास के गांवों से अन्य को बुला लिया। आरोप है उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में संभल के जत्थे को रास्ते में रोका और पथराव कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com