मेरठ सौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान के माता-पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- 'बेटी को फांसी दी जाए'
दो साल से सौरभ लंदन में रह रहे थे. दोस्त साहिल ने धीरे-धीरे मुस्कान को नशे की आदत डाल दी थी, जिसकी वजह से मुस्कान का वेट कम हो गया था. मेरठ सौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान के माता-पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- 'बेटी को फांसी दी जाए'
मेरठ सौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान के माता-पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- 'बेटी को फांसी दी जाए'
मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी के माता-पिता प्रमोद रस्तोगी और कविता रस्तोगी ने अपनी बेटी और दामाद सौरभ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी बेटी ने जो किया है, उसके बाद वह समाज में रहने लायक नहीं है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
प्रमोद रस्तोगी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका दामाद सौरभ एक अच्छा इंसान था, जो अपनी फैमिली से हमेशा टच में रहता था। वह मुस्कान को घुमाने ले जाता, उसके लिए खाना लाता और पूरा ध्यान रखता था। उन्होंने कहा कि सौरभ पिछले दो साल से लंदन में रह रहा था और हर संभव तरीके से मुस्कान और उनकी बेटी का ख्याल रखता था।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मुस्कान का दोस्त साहिल धीरे-धीरे उसे नशे का आदी बना चुका था। नशे की लत के कारण मुस्कान का वज़न तेजी से गिरने लगा था। प्रमोद रस्तोगी ने कहा, "मेरी बेटी ने जो किया है, उसके बाद वह जीने का हक खो चुकी है। सौरभ के साथ जो हुआ, उसके लिए उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"
वहीं, मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने भी दामाद सौरभ के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा, "सौरभ मेरी बेटी से ब्लाइंड लव करता था। वह एक अच्छा इंसान था। उसे इंसाफ मिलना चाहिए।"
गौरतलब है कि सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी की प्रेम कहानी साल 2016 में शादी तक पहुंची थी। हालांकि, सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन सौरभ ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद लव मैरिज की थी। तीन साल पहले सौरभ अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ मेरठ के इंदिरा नगर में किराए के मकान में रहने लगे थे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सौरभ के परिवार और ससुराल पक्ष की ओर से मुस्कान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मेरठ में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है और 'Justice For Saurabh' हैशटैग सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
#Meerut #SaurabhMurderCase #MuskanRastogi #JusticeForSaurabh #CrimeNews