हिमाचल का खेलो इंडिया विंटर गेम्स में शानदार प्रदर्शन:6 गोल्ड समेत 18 मेडल जीते, आंचल ने अल्पाइन स्कीइंग जायंट ​​​​​​​स्लैलम में स्वर्ण झटका

कश्मीर के गुलमर्ग में खेली गई 5वीं खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। हिमाचल ने कुल 18 पदक जीतकर देश में दूसरा स्थान हासिल किया। सेना की टीम 7 गोल्ड मेडल के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि हिमाचल ने 6 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्की और माउंटेनियरिंग रेस की यह प्रतियोगिता 9 से 12 मार्च तक गुलमर्ग में खेली गई। चैम्पियनशिप के पहले दिन महिलाओं की वर्टिकल रेस में टीम ने रजत और कांस्य पदक जीते। दूसरे दिन इसी स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक मिले। तीसरे दिन पुरुषों की रिले रेस में कांस्य पदक और चौथे दिन महिलाओं की रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता। राज्य संघ के सदस्य कपिल नेगी ने इस सफलता का श्रेय मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के प्रशिक्षण शिविरों को दिया। जनवरी में मनाली के हामटा में हुई राज्य स्की माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप ने भी खिलाड़ियों के कौशल को निखारा है। राष्ट्रीय स्की पर्वतारोहण महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने कहा कि भारत में इस खेल के विकास के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्की पर्वतारोहण महासंघ के सहयोग से इस खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। अगली बार पहला स्थान हासिल करेंगे: कविता हिमाचल टीम की चीफ-डी-मिशन और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर ने कहा कि पर्याप्त प्रशिक्षण समय न मिलने के बावजूद टीम ने पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन किया। सेना की टीम ने खेलो इंडिया में सात स्वर्ण जीते, जबकि हिमाचल को छह मिले। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा।

Mar 13, 2025 - 07:11
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -