धनश्री को 4.75 करोड़ देने वाले चहल IPL से कितना कमा चुके? 7 सीजन तक तो 10 लाख ही थी सैलरी

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। चहल का उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक हो चुका है। उन्हें धनश्री को एलिमनी में 4.75 करोड़ रुपये देने पड़े। चहल 2011 से आईपीएल का हिस्सा हैं। चलिए जानते हैं कि आईपीएल सैलरी से अभी तक उन्होंने कितने पैसे कमाए हैं।

Mar 20, 2025 - 18:49
 0  23
धनश्री को 4.75 करोड़ देने वाले चहल IPL से कितना कमा चुके? 7 सीजन तक तो 10 लाख ही थी सैलरी
नई दिल्ली: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। अभी सिर्फ उनके नाम ही लीग में 200 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। चहल हाल फिलहाल में अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 2020 में चहल ने क्रोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। दोनों के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही थीं। अब कोर्ट ने उनकी तलाक को मंजूरी दे दी है। एलिमनी के रूप में धनश्री को चहल से 4.75 करोड़ रुपये मिलेंगे।

आईपीएल से कितना कमा चुके चहल?

युजवेंद्र चहल 2011 से आईपीएल का हिस्सा हैं। शुरुआत में वह मुंबई इंडियंस में थे। 2011 से 2013 तक मुंबई में रहने के बाद भी चहल को सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। 2014 की नीलामी में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। वह 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। 2022 की नीलामी से पहले चहल को रिलीज कर दिया गया। आरसीबी ने उनपर बोली भी नहीं लगाई। 2022 से 2024 तक वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर चहल को खरीदा।

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर

मुंबई इंडियंस ने युजवेंद्र चहल को 10 लाख रुपये में साइन किया था। 2014 में वह 10 लाख में ही आरसीबी से जुड़े। 2017 सीजन तक उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए 10 लाख रुपये ही मिलते थे। 2018 की नीलामी में आरसीबी को उन्हें खरीदने के लिए 6 करोड़ खर्च करने पड़े। 2022 में राजस्थान ने उन्हें 6.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। अब टीम इंडिया से बाहर होने के बाद भी पंजाब किंग्स ने की नीलामी में चहल पर 18 करोड़ की बोली लगाई। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए।युजवेंद्र चहल की हर सीजन आईपीएल में सैलरी
सीजनटीमसैलरी
2011मुंबई इंडियंस10 लाख
2012मुंबई इंडियंस10 लाख
2013मुंबई इंडियंस10 लाख
2014रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2015रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2016रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2017रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10 लाख
2018रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2019रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2020रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2021रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 करोड़
2022राजस्थान रॉयल्स6.5 करोड़
2023राजस्थान रॉयल्स6.5 करोड़
2024राजस्थान रॉयल्स6.5 करोड़
2025पंजाब किंग्स18 करोड़

62.2 करोड़ रुपये कमा चुके

युजवेंद्र चहल अभी तक सिर्फ आईपीएल खेलकर 62.2 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 160 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 205 बल्लेबाजों को आउट किया है। चहल का बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट है। उनकी इकोनॉमी 7.84 और स्ट्राइक रेट 17.18 का है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,