पाकिस्तान सहित पूरे देश से आतंकवाद की संरचना को नष्ट करने की मांग

भीमावरम्, आंध्रप्रदेश (04 मई, 2025)। विश्व हिन्दू परिषद ने आतंकवाद को समाप्त करने एवं पाकिस्तान सहित अपने सम्पूर्ण देश से इसकी संरचना को नष्ट करने के उद्देश्य से हिन्दू एकता का आह्वान किया। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि विहिप घर वापसी अभियान, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण […] The post पाकिस्तान सहित पूरे देश से आतंकवाद की संरचना को नष्ट करने की मांग appeared first on VSK Bharat.

May 5, 2025 - 18:51
 0  21
पाकिस्तान सहित पूरे देश से आतंकवाद की संरचना को नष्ट करने की मांग

भीमावरम्, आंध्रप्रदेश (04 मई, 2025)।

विश्व हिन्दू परिषद ने आतंकवाद को समाप्त करने एवं पाकिस्तान सहित अपने सम्पूर्ण देश से इसकी संरचना को नष्ट करने के उद्देश्य से हिन्दू एकता का आह्वान किया।

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि विहिप घर वापसी अभियान, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का आंदोलन, धर्मान्तरण रोकने के अभियान को तेज करेगी, साथ ही अभावग्रस्त लोगों के लिए सेवा कार्य भी तेजी से बढ़ाएगी। एएसआर सांस्कृतिक केन्द्रम्, भीमावरम, पश्चिम गोदावरी जिला में प्रेस को सम्बोधित करते हुए निम्नलिखित बिन्दु उठाए…

जिहाद को रोकें एवं पाकिस्तान को सजा दें –

  1. पहलगाम हमला एक आतंकवादी घटना है। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछा और उनमें से केवल हिन्दुओं को ही मारा। इस तरह के जघन्य कृत्यों के लिए समर्थन, प्रशिक्षण और प्रेरणा पाकिस्तान से आती है। भारत सरकार ने उचित उपाय करने का संकल्प लिया है, इससे संतुष्ट हैं।
  2. आश्चर्य है कि कुछ देश भारत को तनाव न बढ़ाने या केवल आनुपातिक प्रतिक्रिया देने की सलाह दे रहे हैं। जिहादियों ने हिन्दुओं की हत्या करके हमारे देश के सम्मान पर हमला किया है। कश्मीरी लोगों की अर्थव्यवस्था और हितों पर भी प्रहार किया है। सीमित प्रतिक्रिया का कोई सवाल ही नहीं है।
  3. विहिप भारत सरकार के साथ खड़ी है। इसमें कोई ढील नहीं होनी चाहिए, कोई रियायत नहीं होनी चाहिए तथा जवाब इतना पर्याप्त होना चाहिए कि पाकिस्तान भारत में अपनी आतंकी गतिविधियां दोबारा न दोहरा सके।
  4. जिहाद की चुनौती एक वैचारिक प्रश्न भी है। मुसलमानों के कुछ वर्गों में हिंसा, अपहरण, बलात्कार और हत्या को धार्मिक कृत्य के रूप में उचित ठहराने वाली मान्यता का विरोध किया जाना चाहिए और उसे पराजित किया जाना चाहिए। विहिप भारत के लोगों की सुरक्षा और प्रगति के लिए हिन्दुओं को एकजुट करने के अपने प्रयास जारी रखेगी।

मंदिरों की मुक्ति का अभियान तेज करेंगे –

  1. आंध्र प्रदेश के हिन्दुओं ने विजयवाड़ा में एक विशाल रैली आयोजित की थी, जिसमें मांग की गई थी कि सरकार हिन्दू मंदिरों को हिन्दू समाज को वापस लौटाए। धार्मिक स्थलों को चलाना सरकार का काम नहीं है। विहिप मंदिरों की वापसी के लिए आंदोलन को तेज करेगी। इस वर्ष सभी जिलों में मंदिरों की वापसी के लिए समर्थन और भागीदारी जुटाने के लिए शैक्षणिक और कुलीन समाज की रैलियाँ आयोजित करेंगे।

विहिप घर वापसी का आंदोलन तेज करेगी –

  1. विहिप घर वापसी तथा हिन्दुओं के अन्य धर्मों में धर्मांतरण रोकने के लिए भी अभियान तेज करेगी। और आने वाले वर्षों में भय, धोखे या लालच के कारण धर्म परिवर्तन करने वाले हिन्दू बड़ी संख्या में अपने मूल धर्म में वापस आ सकेंगे।

The post पाकिस्तान सहित पूरे देश से आतंकवाद की संरचना को नष्ट करने की मांग appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।