गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत

नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था पाकिस्तान गया था। लेकिन, इस पावन अवसर पर भी पाकिस्तान अपनी नीच हरकत से बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा गए सिक्ख श्रद्धालुओं का तो फूलों से स्वागत किया, पर हिन्दू श्रद्धालुओं को […] The post गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत appeared first on VSK Bharat.

Nov 10, 2025 - 18:37
 0

नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था पाकिस्तान गया था। लेकिन, इस पावन अवसर पर भी पाकिस्तान अपनी नीच हरकत से बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा गए सिक्ख श्रद्धालुओं का तो फूलों से स्वागत किया, पर हिन्दू श्रद्धालुओं को सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी। सिक्ख श्रद्धालुओं के जत्थे में गए हिन्दू श्रद्धालुओं का अपमान किया, और पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया। पाकिस्तान ने 14 परिवारों के साथ बदसलूकी की।

न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए भारत से सिक्ख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल होकर पाकिस्तान गए हिन्दू परिवारों के सदस्यों को पाकिस्तान इमीग्रेशन ने वापस लौटा दिया। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा लौटाए गए परिवार दिल्ली, लखनऊ और नवां शहर के हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से भारत लौटने पर अटारी बॉर्डर पर बातचीत करते हुए हिन्दू श्रद्धालुओं के सदस्य गंगा राम और अमर चंद ने बताया कि दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से पाकिस्तान गुरुधामों की यात्रा के लिए वीजा लगवाया था और वे जत्थे में शामिल होकर पाकिस्तान गए थे। लेकिन पाकिस्तान सीमा पर स्थित पाकिस्तानी इमीग्रेशन और पाकिस्तानी रेंजर्स के अधिकारियों ने उनके साथ बहुत बदसलूकी की। उन्हें सिर्फ इस वजह से वापस लौटा दिया क्योंकि वे हिन्दू हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा, ‘आप हिन्दू हैं और सिक्ख जत्थे में शामिल होकर क्यों जा रहे हैं।’ ‘आप अपने मंदिरों में जाओ, सिक्खों के गुरुद्वारों में क्या लेने जा रहे हो।’

कुल 14 परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उन्हें दुखी मन के साथ वापस भारत लौटना पड़ा। उनका और परिवार के कई सदस्यों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वे लंबे समय से भारत में स्थायी नागरिक बनकर पासपोर्ट के साथ रह रहे हैं।

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर से बौखला गया है। वह हिन्दू और सिक्खों के बीच खाई पैदा करना चाहता है। श्रद्धा के पावन पर्व पर पाकिस्तान का यह भेदभाव उसके संकीर्ण और नफरत भरे एजेंडे को दर्शाता है।

The post गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।