प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट विश्वकप जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों का स्वागत
अब ट्रॉफी लेकर आए हैं। इस पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट विश्वकप जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों का स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट विश्वकप जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों का स्वागत करते हुए कहा कि ये चैंपियन बेटियां हमारा गौरव हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात कर बधाई दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर व उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पीएम मोदी को विश्व कप ट्रॉफी दी।
इस दौरान हरमन व दीप्ति ने पीएम से कहा, 2017 में हम आपके पास खाली हाथ आए थे, अब ट्रॉफी लेकर आए हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा, आपने पूरे देश का मान बढ़ाया है। आप तब भी गौरव थीं, अब भी हैं। उन्होंने कोच अमोल मजूमदार समेत पूरी टीम के साथ व्यक्तिगत चर्चा भी की। पीएम मोदी ने कहा, आपने जो उपलब्धि हासिल की है, उससे हर भारतीय का मन गदगद है।
बेटियों संग जिया फाइनल का हर पल : स्पोर्ट्स आपका संघर्ष व वापसी पीढ़ियों को करेगी प्रेरित लगातार तीन हार और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद जिस शानदार तरीके से महिला क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में वापसी कर विश्व खिताब जीता, वह संघर्ष अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री हनुमान का टैटू क्यों, दीप्ति बोलीं- इससे मिलती है शक्ति पीएम मोदी ने प्लेयर ऑफ द सीरीज दीप्ति शर्मा से उनके इंस्टाग्राम खाते पर जयश्री राम लिखे जाने और उनकी बांह पर हनुमान जी के टैटू के बारे में पूछा। दीप्ति ने कहा, इससे उन्हें शक्ति मिलती है। फिट इंडिया का संदेश... पीएम ने बेटियों से फिट इंडिया का संदेश बढ़ाने का आग्रह किया। उनसे स्कूलों में जाकर युवाओं को प्रेरित करने को कहा।