कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण की समर्थक नहीं : जयराम

धर्म व संप्रदाय के आधार पर नागरिकता भी नहीं दी जा सकती। संविधान में इसके लिए भी कोई नियम नहीं। बिहार के पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रेस-वार्ता के दौरान जयराम ने अपनी बातें कहीं और मीडिया के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

May 20, 2024 - 12:12
May 20, 2024 - 12:21
 0  21
कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण की समर्थक नहीं : जयराम

कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण की समर्थक नहीं : जयराम

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस के बाद योगी आदित्यनाथ को सराहा

लोकसभा की जीत कांग्रेस कि कांग्रेस चुनाव में आइएनडीआइए का दावा करते हुए रविवार को धर्म और संप्रदाय के आधार पर आरक्षण की समर्थक नहीं है। यह संविधान के विरुद्ध है। धर्म व संप्रदाय के आधार पर नागरिकता भी नहीं दी जा सकती। संविधान में इसके लिए भी कोई नियम नहीं। बिहार के पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रेस-वार्ता के दौरान जयराम ने अपनी बातें कहीं और मीडिया के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। उसी क्रम में उनसे मुसलमानों के लिए आरक्षण के संदर्भ में प्रश्न पूछा गया था।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इसकी वकालत कर चुके हैं। जयराम ने कहा कि संविधान विरुद्ध किसी भी बात-व्यवस्था में कांग्रेस विश्वास नहीं रखती। प्रश्न यह कि फिर कर्नाटक में मुसलमानों को आरक्षण कैसे मिला? जयराम ने कहा कि संविधान के दायरे में। वहां मुसलमानों को आरक्षण पिछड़ी जातियों के लिए निर्धारित कोटे से मिला है और सर्वोच्च न्यायालय ने भी उसे गलत नहीं बताया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमानदार छवि का बताया है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा को बुलडोजर संस्कृति का पोषक बताते हुए जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा वाराणसी और गुजरात के कितने मंदिरों पर भाजपा सरकार ने बुलडोजर चलवाए, यह सभी जानते हैं। कांग्रेस कभी भी मंदिरों पर बुलडोजर नहीं चलवाती।


महराजगंज के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के लिए जनसभा के बाद फरेंदा में प्रेसवार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मोदी परिवार के भ्रष्टाचारियों में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ की फैक्ट्री चलाने वाले नरेन्द्र मोदी इसकी  गारंटी देते हैं कि भाजपा के पास ऐसी वाशिंग मशीन है, जिसमें धुलकर बेईमान भी ईमानदार हो जाता है।

दिग्विजय ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार किसानों को रौंदने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री के बगल के जिले में भी थानों की नीलामी हो रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। हमें संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और देश को बचाना है।भाजपा  सरकार में किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं हुआ, वहीं उद्योपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए गए। मोदी और शाह ने पूरे देश की पूंजी चंद लोगों को सौंप दी है, जिससे महंगाई बढ़ी है।

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को भारत में सबसे बड़े भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए दो प्रतिशत जीडीपी का नुकसान बताया था। आज उनकी बात सत्य साबित हो रही है। कांग्रेस सरकार की पहले से चल रही सभी योजनाओं को मोदी सरकार नाम बदल कर चला रही है।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता में कहा थि कि संघ परिवार की ईमानदारी पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन मोदी के परिवार की ईमानदारी के बारे में सभी को पता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com