पठानकोट में सेना की वर्दी पहने दिखे चार हथियारबंद संदिग्ध, सेना सतर्क

जिले में चौथी बार दिखे संदिग्ध, खेत में काम करने वाले से पूछा मामून का रास्ता एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सैनिक छावनी है मामून में

Jul 20, 2024 - 20:33
Jul 20, 2024 - 20:35
 0  14
पठानकोट में सेना की वर्दी पहने दिखे चार हथियारबंद संदिग्ध, सेना सतर्क

पठानकोट में सेना की वर्दी पहने दिखे चार हथियारबंद संदिग्ध, सेना सतर्क 

जिले में चौथी बार दिखे संदिग्ध, खेत में काम करने वाले से पूछा मामून का रास्ता  एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सैनिक छावनी है मामून में पंजाब में पठानकोट जिले में एक बार फिर वर्दी पहने चार हथियारबंद संदिग्ध लोग देखे गए हैं। गांव चक्क माधोसिंह में मंगलवार की रात इन हथियारबंद लोगों के देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने विभिन्न गांवों में बसे गुज्जरों के डेरों में भी जाकर जांच की लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध नहीं मिला। बताते हैं कि चारों ने धान की फसल को पानी लगा रहे एक व्यक्ति से मामून कैंट का रास्ता पूछा था। मामून कैंट एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सैनिक छावनी है। इसके बाद सेना सतर्क हो गई है।


गांव चक्क माधोसिंह निवासी रूप लाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2:30 बजे वह धान की फसल को पानी लगा रहे थे। इसी बीच सेना की वर्दी पहने और हथियार लिए चार लोग उसके पास आए और मामून जाने का रास्ता पूछने लगे। उसने उन लोगों को बताया कि यह रास्ता सीधे मामून को ही जाता है तो वे सभी मामून की तरफ चल पड़े। कुछ दूर जाने पर जब कुत्तों ने भौंकना शुरू किया तो वे लौट आए और खेतों से आगे पड़ती खड्ड (जहां वर्षा के दौरान पानी भर जाता है) की तरफ जाने लगे।

वह उन लोगों को देखकर इतना डर गया था कि हाथ में पकड़ी टार्च भी उससे नीचे गिर गई। टार्च की रोशनी उक्त लोगों के पैरों पर पड़ी तो देखा कि उन्होंने बड़े-बड़े बूट पहने हुए थे, जो कीचड़ से सने हुए थे। संदिग्धों को देख चढ़ गया बुखार रूप लाल के अनुसार, हथियारबंद संदिग्धों को देख वह इतना घबरा गया था कि उसे बुखार चढ़ गया। गुरुवार शाम को इस घटना की चर्चा गांव में होने लगी तो बात पुलिस तक पहुंची। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तलाशी अभियान चलाया। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर को जब आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारी घटना का जायजा लेने गांव पहुंचे। बताते हैं कि रूपलाल इतना घबाराया हुआ था कि सेना के अधिकारियों से बात करते समय भी वह कांप रहा था। शाहपुरकंडी थाने में शुक्रवार दोपहर को उसने अपने बयान दर्ज करवाए। थाना सुजानपुर के प्रभारी नवदीप शर्मा ने लोगों से अपील की अगर कहीं ऐसी घटना होती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • इससे पहले भी चार बार दिखे हैं संदिग्ध
    26 जून को पाकिस्तान से सटे गांव गांव कोट पटियां में दिखाई दिए थे दो संदिग्ध।
    28 जून को सीमावर्ती गांव समराला में एक संदिग्ध के दिखाई दिया था।
    28 जून को ही सीमावर्ती गांव कीड़िया गंडियाल में एक संदिग्ध दिखा था, जिसका डीआइजी बार्डर रेंज ने स्कैच भी जारी करवाया था।
    30 जून को सुजानपुर के गांव पंजौंड- शेरपुर में भी लोगों ने संदिग्धों के दिखने की जानकारी दी थी, जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com