दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2.0: सब्सिडी और भविष्य की योजनाएं
दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2.0: सब्सिडी, स्थायी परिवहन, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, और प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई योजनाएं इलेक्ट्रिक वाहन (EV), नीति 2.0, सब्सिडी, स्थायी परिवहन, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, सीएनजी, हाइड्रोजन, प्रोत्साहन, वाहन संख्या, फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन, पर्यावरणीय लाभ, प्रदूषण नियंत्रण, दिल्ली सरकार, वित्तीय सहायता, सड़क कर में छूट, नीति का विस्तार, लाभार्थी, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी, स्मार्ट शहर, टिकाऊ विकास।
जून तक आवेदन करने वालों को ईवी पर सब्सिडी
इलेक्ट्रिक वाहन, नीति 2.0, सब्सिडी, स्थायी परिवहन, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, सीएनजी, हाइड्रोजन, प्रोत्साहन, वाहन संख्या, फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन, पर्यावरणीय लाभ, प्रदूषण नियंत्रण, दिल्ली सरकार, वित्तीय सहायता, सड़क कर में छूट, नीति का विस्तार, लाभार्थी, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी, स्मार्ट शहर, टिकाऊ विकास. आपको अगर और कोई जानकारी चाहिए, तो बताएं
राज्य सरकार ने ईवी नीति 2.0 पर काम शुरू कर दिया है, अंतिम मसौदा तैयार करने में लगभग 2-3 माह लग जाएंगे
दिल्ली ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति लागू होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में दिल्ली सरकार मौजूदा ईवी नीति को मार्च 2025 तक बढ़ाने जा रही है। साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने ईवी नीति लागू रहने के दौरान छह महीनों में सब्सिडी के लिए आवेदन किया है, उन्हें सब्सिडी राशि और लाभ मिलेगा।
बता दें कि वर्ष 2020 में शुरू की गई यह नीति तीन साल चलने के बाद अगस्त 2023 में समाप्त हो गई थी। बाद में सरकार ने इसे दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया था। इसके बाद फिर जनवरी 2024 से जून 2024 तक नीति का विस्तार किया गया, मगर उस दौरान लोगों को सब्सिडी आदि लाभ नहीं मिल सके हैं।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने विभाग को इस नीति के विस्तार के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने और मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष फाइल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार ने बताया है कि ईवी नीति 2.0 पर काम शुरू कर दिया है और अंतिम मसौदा तैयार करने में लगभग 2-3 महीने लग जाएंगे। इसके लागू होने के साथ नए ई-वाहन की खरीद के बाद दिल्ली सरकार की सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट जैसे अन्य लाभों के लिए लाभार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है।
दिल्ली सरकार की अग्रणी योजना है ईवी नीति: दिल्ली की ईवी नीति आप सरकार की अग्रणी योजनाओं में से एक है। अगस्त 2020 में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने और 2024 तक राष्ट्रीय स्तर पर ईवी की हिस्सेदारी 25% तक बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव और कैबिनेट की मंजूरी लंबित होने जैसे कई कारणों से नीति को मंजूरी नहीं मिल सकी। क्योंकि तत्कालीन सीएम (अरविंद केजरीवाल) जेल में थे और वे कैबिनेट के अध्यक्ष थे।
अब, जबकि आतिशी नई सीएम बन गई हैं, तो हम आने वाले सप्ताह में कैबिनेट की बैठक होने की उम्मीद कर रहे हैं और नीति को विस्तार मिलेगा। चार साल में 2,20,618 ई-वाहन पंजीकृत किए गए दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार 2020 से दिल्ली में पंजीकृत कुल वाहनों में से 9% इलेक्ट्रिक थे। अगस्त 2020 और अगस्त 2024 के बीच, दिल्ली में कुल 2,20,618 ई-वाहन बेचे/पंजीकृत किए गए। इस साल जनवरी से अगस्त तक दिल्ली में कुल वाहनों में ईवी की बिक्री की हिस्सेदारी 10.71% रही है।