रोम की संस्कृति में पले-बढ़े लोग खुद को मानते हैं एक्सीडेंटल हिंदू : योगी आदित्यनाथ

बोले- मोदी ने रामलला को विराजमान किया तो इनको उससे भी नफरत हुई, यही फर्क है राम और रोम की संस्कृति में कांग्रेस ने हमेशा देश से गद्दारी की और स्वार्थवश देश का विभाजन किया

Oct 1, 2024 - 05:13
Oct 1, 2024 - 05:51
 0
रोम की संस्कृति में पले-बढ़े लोग खुद को मानते हैं एक्सीडेंटल हिंदू : योगी आदित्यनाथ

रोम की संस्कृति में पले-बढ़े लोग खुद को मानते हैं एक्सीडेंटल हिंदू : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में पीएम मोदी 500 वर्षों के इंतजार के योगी आदित्यनाथ जागरण आर्काइव को विराजमान किया। पूरा देश रामलला गौरवान्वित महसूस कर रहा था। पर बदनसीब कांग्रेसियों को इससे भी नफरत हुई। यही फर्क है राम और रोम की संस्कृति में। रोम संस्कृति में पले-बढ़े ये लोग (राहुल) खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहते हैं। जो विदेशों में जाकर हमारे देश की संस्कृति व संस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं। दुर्भाग्य से आजाद देश की पहली सत्ता इन बदनसीबों के हाथ लग गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भिवानी जिले के बवानीखेड़ा विधानसभा अंतर्गत खरक गांव में और हिसार जिले के हांसी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
बाद
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग जब-जब सत्ता में आए, तब-तब देश से गद्दारी की। संस्कृति को रौंदा व अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन किया। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की हदें पार कीं और विकास के नाम पर सिर्फ अपने घर भरे। कांग्रेस ने काम किया होता तो मोदी को 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन ना देना पड़ता। कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलिमों का मानती  और मोदी गरीब व कमजोर लोगों का। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन बदनसीबों के कारण यूपी में हर तीसरे दिन दंगे होते थे। पर मेरे सीएम बनने के बाद अब दंगाई या तो जेल में हैं या जहन्नुम में। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बड़े बड़े माफिया को संरक्षण देता थी। 

कांग्रेस को राम और कृष्ण की जन्मभूमि नहीं, वक्फ बोर्ड की जमीन की चिंता जांस पंचकूला : सेक्टर-16 में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि से कोई मतलब नहीं है, उसे तो वक्फ बोर्ड की जमीन की चिंता सता रही है। कांग्रेस वोट बैंक के चक्कर में देश की सांस्कृतिक विरासत को जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है।

वोटरों से नवरात्र में कमल का फूल खिलाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अनुसार राम की भूमि नहीं होनी चाहिए, कृष्ण की भूमि नहीं होनी चाहिए, भूमि तो केवल वक्फ बोर्ड के लिए होनी चाहिए। कांग्रेस ने राम को भुला दिया है, कृष्ण को भुला दिया है, तो भगवान राम और कृष्ण ने भी उनकी तरफ से मुंह फेर लिया है। 

बोले- मोदी ने रामलला को विराजमान किया तो इनको उससे भी नफरत हुई, यही फर्क है राम और रोम की संस्कृति में कांग्रेस ने हमेशा देश से गद्दारी की और स्वार्थवश देश का विभाजन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,