मेस में कुर्ता पैजामा पहने नजर आए नौसेना अधिकारी

नया ड्रेस कोड इस पहल का उद्देश्य नौसेना के भीतर सकारात्मक माहौल बनाना, नए ड्रेस कोड से अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना पैदा होगी

Mar 4, 2024 - 23:46
Mar 5, 2024 - 10:23
 0
मेस में कुर्ता पैजामा पहने नजर आए नौसेना अधिकारी

मेस में कुर्ता पैजामा पहने नजर आए नौसेना अधिकारी

नया ड्रेस कोड इस पहल का उद्देश्य नौसेना के भीतर सकारात्मक माहौल बनाना, नए ड्रेस कोड से अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना पैदा होगी

भारतीय नौसेना ने सिविल पोशाक के लिए कुर्ता-पायजामा को अपनाया है। रविवार को मैस में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना के उप एडमिरलों के साथ बसंत ऋतु के आगमन के जश्न में शामिल हुए।

भारतीय नौसेना ने अपने अधिकारी मेस में एक नया ड्रेस कोड लागू किया है, जो एक बड़े बदलाव का संकेत है। नौसेना के जवान और अधिकारी मेस में कुर्ता पैजामा पहने नजर आएंगे। यह कदम भारत सरकार के उस निर्देश का पालन है, जिसमें सैन्य परंपराओं और रीति-रिवाजों का भारतीयकरण करने की बात कही गई थी। इससे पहले सेना, वायु सेना और नौसेना के मेस में कुर्ता पैजामा पहनना मना था, लेकिन अब यह विशेष ड्रेस कोड नौसेना के सभी अधिकारी मेस में मान्य होगा।

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, उप प्रमुख उप एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और अन्य नौसेना अधिकारियों ने हाल ही में नई दिल्ली मेस में कुर्ता पैजामा पहने नजर आए थे। इस पहल का उद्देश्य नौसेना के भीतर एक सकारात्मक भारतीय माहौल बनाना है। इन नए ड्रेस कोड से नौसेना के जवानों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना और मजबूत होगी। यह एक नई और आधुनिक छवि को भी प्रस्तुत करेगा।

आइएनएस इंडिया, जिसे 13 जुलाई 1941 को कमीशन किया गया था, ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि नौसेना भारतीय पोशाक के साथ वसंत ऋतु के आगमन का जश्न मनाया। नौसेना अधिकारी मेस में इसकी शुरुआत हुई। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना की उपलब्धियों उत्तरी अरब सागर में मादक पदार्थों की रोकथाम, पूर्व में मिलन, पश्चिम में समुद्री सुरक्षा संचालन और दक्षिण में बुनियादी ढाचे के विकास पर भी प्रकाश डाला।

Manas kandpal हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।