रोजगार के साथ देश की साफ्ट पावर भी बढ़ा रहे स्टार्टअप्स

भारत की हिस्सेदारी सिर्फ दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। नैसकाम की अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में।

Apr 27, 2024 - 19:02
Apr 27, 2024 - 19:27
 0  6
रोजगार के साथ देश की साफ्ट पावर भी बढ़ा रहे स्टार्टअप्स

रोजगार के साथ देश की साफ्ट पावर भी बढ़ा रहे स्टार्टअप्स

  • वित्त वर्ष 2022- 23 में भारतीय स्टार्टअप्स ने फाइल किए 83 हजार पेटेंट,
  • नैसकाम के अध्ययन के अनुसार पेटेंट फाइल करने में 24.6 प्रतिशत वृद्धि

देश के स्टार्टअप्स लोगों को रोजगार देने के साथ देश की साफ्ट पावर भी बढ़ा रहे हैं। भारत में नवाचार या इनोवेशन की अद्भुत क्षमता है। अनुकूल माहौल मिलने से यह क्षमता स्पष्ट तौर पर नजर आ रही है। सरकार की उदार नीतियों के कारण स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम फल फूल रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय स्टार्टअप्स ने 83 हजार पेटेंट फाइल किए हैं। पेटेंट फाइल करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), इंटरनेट आफ थिंग्स (आइओटी) और न्यूरो टेक्नोलाजी स्टार्टअप आगे रहे। स्टार्टअप और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) के आइपी पंजीकरण के लिए सरकार ने सब्सिडी देने के साथ ही सुविधा केंद्र, अनुसंधान और विकास ईकोसिस्टम बनाने में भरपूर मदद की है नेशनल एसोसिएशन आफ साफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकाम) ने शुक्रवार को अपने वार्षिक 'भारत में पेटेंट रुझान' अध्ययन का सातवां संस्करण जारी किया। 

 इसमें बौद्धिक संपदा (आइपी) अधिकार के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का विशेष उल्लेख किया गया है रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में पेटेंट दाखिल करने में 24.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर पिछले दो दशकों के बाद सर्वाधिक है। भारत में महिलाओं द्वारा दायर पेटेंट की हिस्सेदारी एक साल पहले के 10.2 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 11.6 प्रतिशत हो गई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल पेटेंट फाइलिंग में 9.3 प्रतिशत के साथ तमिलनाडु ने महाराष्ट्र (6.8 प्रतिशत का योगदान) को पीछे छोड़ शीर्ष स्थान हासिल किया है।


2019-23 के बीच पेटेंट की संख्या में दोगुनी से अधिक वृद्धि: रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 और वित्त वर्ष 2022-23 के बीच दिए गए पेटेंट की संख्या में दोगुना से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है नैसकाम ने मार्च 2023 और मार्च 2024 के बीच एक लाख से अधिक पेटेंट दिए जाने का अनुमान लगाया है।


पिछले दशक में निवासियों (भारत में मौजूद फाइल करने वाले) द्वारा दायर पेटेंट का अनुपात लगभग दोगुना हो गया है। यह वित्तीय वर्ष 2019 में कुल फाइलिंग से 33.6 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

भारत का इनोवेशन पर बढ़ रहा है जोर  

अध्ययन में कहा गया है, भारत का इनोवेशन पर जोर बढ़ रहा है। प्रमुख भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा 2008 के बाद से 900 से अधिक पेटेंट दाखिल करने के साथ साथ अन्य देशों द्वारा भारत में 32 हजार पेटेंट सहयोग संधि (पीसीटी) आवेदन जमा करना इसका प्रमाण है। डीपटेक स्टार्टअप्स द्वारा फाइलिंग में चेन्नई पेटेंट कार्यालय का हिस्सा लगभग 70 प्रतिशत है। इनमें से अधिकांश एआइ और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हैं। डीप टेक स्टार्टअप इंजीनियरिंग नवाचार या वैज्ञानिक खोजों में नवाचार को बढ़ावा देता है। सामान्यतः ऐसे स्टार्टअप कृषि, लाइफ साइंस, रसायन विज्ञान, एयरोस्पेस और हरित ऊर्जा पर काम करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर दायर पेटेंट में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। नैसकाम की अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में। पेटेंट फाइलिंग में वृद्धि भारत की बढ़ती नवाचार क्षमता का स्पष्ट संकेत है। घरेलू पेटेंट गतिविधि को और बढ़ाने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने को प्रमुख हितधारकों के बीच सहयोग आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com