हिमाचल के बाद अब मुंबई में मस्जिद को लेकर बवाल

Sep 22, 2024 - 06:09
 0  12

हिमाचल के बाद अब मुंबई में मस्जिद को लेकर बवाल 

हिमाचल प्रदेश के बाद अब मुंबई में मस्जिद को लेकर बवाल शुरू हो गया है। एक मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने के लिए शनिवार सुबह पहुंची बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की टीम को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। लोगों ने बीएमसी के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इससे एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में तनाव फैल गया। बाद में मस्जिद के ट्रस्टियों ने बीएमसी के अधिकारियों से बातचीत की और अतिक्रमण कर बनाए गए हिस्से को हटाने के लिए चार से पांच दिन का समय मांगा।

अधिकारियों ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया और लौट गए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए क्षेत्र  पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीएमसी अधिकारियों की एक टीम सुबह करीब नौ बजे महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी। जल्द ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एकत्र हो गए और नगर निगम अधिकारियों को उस गली में प्रवेश करने से रोक दिया, जहां मस्जिद स्थित है। बाद में सैकड़ों लोग धारावी पुलिस थाने के बाहर एकत्र हुए और नगर निगम के कदम के विरोध में सड़क पर बैठ गए। एक बीएमसी अधिकारी ने कहा कि मस्जिद के अतिक्रमित हिस्से को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

धारावी पुलिस थाने के बाहर एकत्र हुए लोगों ने नोटिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों को अवैध निर्माण गिराने से रोक दिया। बाद में नगर निगम अधिकारियों और धारावी पुलिस के साथ संयुक्त बैठक में मस्जिद के ट्रस्टियों ने अवैध हिस्से को हटाने के लिए चार से पांच दिन का समय मांगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि मस्जिद में बनाया गया अवैध निर्माण अदालत के निर्देशानुसार चार- पांच दिनों में हटा लिया जाएगा।

मस्जिद के अवैध हिस्से को ढहाने पहुंची बीएमसी की टीम धारावी में सैकडों लोगों ने टीम को घेरा, वाहनों में की तोडफोड मुंबई में शनिवार को धारावी झुग्गी बस्ती में मस्जिद (दाएं) के अवैध भाग को ढहाने पहुंची बीएमसी की टीम का विरोध किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com