हिमाचल CM-विक्रमादित्य दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मिले:नए संगठन को लेकर चर्चा; 104 दिन से बगैर संगठन के पार्टी, मंत्री पैरालाइज्ड बता चुके

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रजनी पाटिल को प्रभारी बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों नेताओं ने अलग अलग प्रभारी से भेंट की। पार्टी सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों ने कांग्रेस प्रभारी से हिमाचल में जल्द नया संगठन बनाने को लेकर भी चर्चा की है। मुख्यमंत्री और रजनी पाटिल में काफी देर तक संगठन को मीटिंग हुई सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर दोनों नेताओं में लंबी चर्चा हुई है, क्योंकि प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूरा होने जा रहा है। इससे पहले बीती शाम को PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रियंका गांधी से भी मुलाकात कर प्रतिभा सिंह का कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रतिभा सिंह को लेकर अब हाईकमान अंतिम फैसला लेगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के दूसरे शीर्ष नेताओं से भी चर्चा करेंगे। प्रतिभा को हटाया तो ये बन सकते हैं अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया गया तो इससे नए अध्यक्ष के लिए लॉबिंग होगी। नए अध्यक्ष की रेस में विधायक कुलदीप राठौर, विधायक संजय अवस्थी और चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है। रजनी पाटिल बनाएंगी नया संगठन नया संगठन कैसा होगा, यह काफी हद तक हिमाचल कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल पर निर्भर करेगा। हालांकि पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला हिमाचल के लिए ऑब्जर्वर भेजकर यह एक्सरसाइज पूरी कर चुके थे। मगर पार्टी ने उन्हें हटाकर रजनी पाटिल को प्रभारी बनाया है। लिहाजा अब पाटिल का रोल महत्वपूर्ण रहने वाला है। सीएम ने की जल्द संगठन बनाने की मांग मुख्यमंत्री सुक्खू हाईकमान से जल्द संगठन बनाने की मांग की क्योंकि हिमाचल में 100 दिन से ज्यादा समय से संगठन भंग है। इससे पार्टी के भीतर से बगावती तेवर नजर आने लगे हैं। खासकर कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके हैं। 6 नवंबर को भंग की गई राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की जिला, राज्य व ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। नई कार्यकारिणी का अब तक गठन नहीं किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में साढ़े तीन महीने से सन्नाटा पसरा है। कांग्रेस वर्कर मायूस है। कृषि मंत्री भी कह चुके हैं कि सरकार और संगठन दोनों का साथ साथ चलना जरूरी है। मगर हिमाचल में संगठन ही नहीं है। डिप्टी सीएम भी शीर्ष नेताओं से मिले बीती शाम को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई।

Feb 18, 2025 - 12:36
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|