मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ, अलर्ट; तमिलनाडु ने बजट में रुपए का सिंबल बदला; पुतिन ने आर्मी यूनिफॉर्म पहनी

नमस्कार, कल की बड़ी होली और रमजान से जुड़ी रही, देश के कई राज्य होली और रमजान के जुमे को लेकर हाई अलर्ट पर हैं। एक खबर तमिलनाडु से रही, जहां राज्य सरकार ने बजट डॉक्यूमेंट में रुपए (₹) का सिंबल बदलकर तमिल सिंबल का इस्तेमाल किया। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ; UP में मस्जिदें ढंकीं, इंदौर में 2000 जवान तैनात आज 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन है। इसे लेकर देशभर में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में खास इंतजाम किए गए हैं। इंदौर के महू में पुलिस ने मस्जिदों को ढंकने की अपील की। 2000 जवान तैनात हैं। छत्तीसगढ़ में नमाज का वक्त बदला गया है। यूपी में मस्जिदें को रंग और गुलाल से बचाने के लिए ढंका गया है, 13 शहरों में नमाज का वक्त बदला है। यूपी के किन शहरों में हाई अलर्ट: यूपी के संभल, बरेली, शाहजहांपुर और अलीगढ़ जैसे जिलों में हाई अलर्ट है। यहां पुलिस और पैरामिलिट्री के करीब 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। सबसे ज्यादा 109 मस्जिद बरेली में ढंकी गई हैं। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. तमिलनाडु सरकार ने बजट डॉक्यूमेंट में '₹' सिंबल बदला, भाजपा बोली- स्टालिन स्टूपिड तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने राज्य के बजट डॉक्यूमेंट में '₹' का सिंबल बदलकर तमिल लिपि में 'ரூ' कर दिया। यह तमिल लिपी का अक्षर 'रु' है। इस पर BJP प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने CM स्टालिन को स्टूपिड कहा। उन्होंने X पर लिखा, '₹ के सिंबल को तमिलनाडु के थिरु उदय कुमार ने डिजाइन किया था। वे DMK के पूर्व विधायक के बेटे हैं।' सिंबल बदलने की वजह: शिक्षा मंत्रालय के ट्राई लैंग्‍वेज पॉलिसी लागू करने के आदेश के बाद केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच लंबे समय से तनातनी है। केंद्र का कहना है कि बच्‍चों को 1 मातृभाषा और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा भी पढ़ाई जानी चाहिए। इसमें हिंदी अनिवार्य नहीं है। तमिलनाडु के CM स्‍टालिन का कहना है कि ये जबरन हिंदी भाषा थोपने की कोशिश है। बजट डॉक्यूमेंट में रुपए की जगह तमिल सिंबल के इस्तेमाल से कानूनी तौर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, न ही आधिकारिक बदलाव होगा। ये सिर्फ विरोध जाहिर करने का एक तरीका है कि तमिलनाडु हर हाल में हिंदी या ट्राई लैंग्‍वेज पॉलिसी को नहीं अपनाएगा। 2010 में मिला था रुपए का चिन्ह: रुपए का चिन्ह ₹ देवनागरी लिपि के 'र' और लैटिन लेटर 'R' को मिला कर बना है। भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को इस चिन्ह को अपनाया था। IIT मुंबई के पोस्ट ग्रेजुएट रह चुके छात्र उदय कुमार ने इसे डिजाइन किया था। उदय को RBI की ओर से ₹2.5 लाख का इनाम भी मिला था। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. यमुना की 23 साइट्स क्वालिटी टेस्ट में फेल; दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थिति खराब यमुना नदी के 33 में से 23 साइट्स वाटर क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं। ये जानकारी वाटर रिसोर्स पर बनाई गई पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने दी है। 23 जगहों पर पानी में ऑक्सीजन की मात्रा न के बराबर पाई गई। 33 में से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 4-4 साइट्स क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करती हैं। हरियाणा की 6 और दिल्ली की सभी 7 साइट्स क्वालिटी पर खरी नहीं उतरीं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. बलूच लिबरेशन आर्मी बोली- PAK का हाईजैक ट्रेन छुड़ाने का दावा झूठा; बंधक कब्जे में, लड़ाई जारी बलूच लड़ाकों ने हाईजैक ट्रेन छुड़ाने पर पाकिस्तान सेना के दावे को झूठ करार दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि बलूचिस्तान के सिबि इलाके में लड़ाई जारी है। BLA के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। सेना अपनी हार और नाकामी को छिपाने के लिए लगातार झूठे दावे कर रही है। BLA ने 11 मार्च को ट्रेन हाईजैक की थी: BLA ने 11 मार्च को बोलान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर 214 यात्रियों को बंधक बनाया था। 12 मार्च को पाकिस्तानी आर्मी ने ट्रेन हाईजैक खत्म कराने का दावा किया। आर्मी ने दावा किया था कि ऑपरेशन में 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस दौरान कुछ बंधक भी मारे गए। BLA का दावा है कि उन्होंने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. पुतिन आर्मी यूनिफॉर्म में कुर्स्क दौरे पर पहुंचे; रूस, यूक्रेन से शॉर्ट टर्म सीजफायर को राजी नहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के कुर्स्क प्रांत का दौरा किया। इस दौरान वे आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आए। पुतिन ने कुर्स्क के ज्यादातर इलाकों से यूक्रेनी सेना को बाहर निकालने पर खुशी जताई। रूस युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के करीब 20% हिस्से पर कब्जा कर चुका है। पुतिन यूक्रेन के 4 पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। कुर्स्क में दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष जारी है। रूस ने यूक्रेन से शॉर्ट टर्म सीजफायर को राजी नहीं: पुतिन का ये दौरा ऐसे समय हुआ, जब यूक्रेन 30 दिन के सीजफायर को राजी हो चुका है। हालांकि रूस शॉर्ट टर्म सीजफायर के लिए राजी नहीं है। रूस का कहना है कि यह प्रस्ताव यूक्रेन के लिए एक अस्थायी राहत के अलावा कुछ नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें... आज का कार्टून By मंसूर नकवी... कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके... 50 हजार रुपए में 1 किलो गोल्डन गुझिया यूपी के गोंडा में एक मिठाई की दुकान पर गुझिया 50 हजार रुपए प्रति किलो बिक रही है। ये गोल्डन गुझिया 24 कैरेट सोने की भस्म, केसर और ईरानी पिस्ते जैसी महंगी चीजों से बनी है। वहीं लखनऊ में देश की सबसे बड़ी गुजिया बनाई गई। यह 25 इंच लंबी और 6 किलो वजनी है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... कन्या राशि के लोगों को कि

Mar 14, 2025 - 05:16
 0  40
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ, अलर्ट; तमिलनाडु ने बजट में रुपए का सिंबल बदला; पुतिन ने आर्मी यूनिफॉर्म पहनी
नमस्कार, कल की बड़ी होली और रमजान से जुड़ी रही, देश के कई राज्य होली और रमजान के जुमे को लेकर हाई अलर्ट पर हैं। एक खबर तमिलनाडु से रही, जहां राज्य सरकार ने बजट डॉक्यूमेंट में रुपए (₹) का सिंबल बदलकर तमिल सिंबल का इस्तेमाल किया। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ; UP में मस्जिदें ढंकीं, इंदौर में 2000 जवान तैनात आज 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन है। इसे लेकर देशभर में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में खास इंतजाम किए गए हैं। इंदौर के महू में पुलिस ने मस्जिदों को ढंकने की अपील की। 2000 जवान तैनात हैं। छत्तीसगढ़ में नमाज का वक्त बदला गया है। यूपी में मस्जिदें को रंग और गुलाल से बचाने के लिए ढंका गया है, 13 शहरों में नमाज का वक्त बदला है। यूपी के किन शहरों में हाई अलर्ट: यूपी के संभल, बरेली, शाहजहांपुर और अलीगढ़ जैसे जिलों में हाई अलर्ट है। यहां पुलिस और पैरामिलिट्री के करीब 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। सबसे ज्यादा 109 मस्जिद बरेली में ढंकी गई हैं। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. तमिलनाडु सरकार ने बजट डॉक्यूमेंट में '₹' सिंबल बदला, भाजपा बोली- स्टालिन स्टूपिड तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने राज्य के बजट डॉक्यूमेंट में '₹' का सिंबल बदलकर तमिल लिपि में 'ரூ' कर दिया। यह तमिल लिपी का अक्षर 'रु' है। इस पर BJP प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने CM स्टालिन को स्टूपिड कहा। उन्होंने X पर लिखा, '₹ के सिंबल को तमिलनाडु के थिरु उदय कुमार ने डिजाइन किया था। वे DMK के पूर्व विधायक के बेटे हैं।' सिंबल बदलने की वजह: शिक्षा मंत्रालय के ट्राई लैंग्‍वेज पॉलिसी लागू करने के आदेश के बाद केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच लंबे समय से तनातनी है। केंद्र का कहना है कि बच्‍चों को 1 मातृभाषा और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा भी पढ़ाई जानी चाहिए। इसमें हिंदी अनिवार्य नहीं है। तमिलनाडु के CM स्‍टालिन का कहना है कि ये जबरन हिंदी भाषा थोपने की कोशिश है। बजट डॉक्यूमेंट में रुपए की जगह तमिल सिंबल के इस्तेमाल से कानूनी तौर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, न ही आधिकारिक बदलाव होगा। ये सिर्फ विरोध जाहिर करने का एक तरीका है कि तमिलनाडु हर हाल में हिंदी या ट्राई लैंग्‍वेज पॉलिसी को नहीं अपनाएगा। 2010 में मिला था रुपए का चिन्ह: रुपए का चिन्ह ₹ देवनागरी लिपि के 'र' और लैटिन लेटर 'R' को मिला कर बना है। भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को इस चिन्ह को अपनाया था। IIT मुंबई के पोस्ट ग्रेजुएट रह चुके छात्र उदय कुमार ने इसे डिजाइन किया था। उदय को RBI की ओर से ₹2.5 लाख का इनाम भी मिला था। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. यमुना की 23 साइट्स क्वालिटी टेस्ट में फेल; दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थिति खराब यमुना नदी के 33 में से 23 साइट्स वाटर क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं। ये जानकारी वाटर रिसोर्स पर बनाई गई पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने दी है। 23 जगहों पर पानी में ऑक्सीजन की मात्रा न के बराबर पाई गई। 33 में से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 4-4 साइट्स क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करती हैं। हरियाणा की 6 और दिल्ली की सभी 7 साइट्स क्वालिटी पर खरी नहीं उतरीं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. बलूच लिबरेशन आर्मी बोली- PAK का हाईजैक ट्रेन छुड़ाने का दावा झूठा; बंधक कब्जे में, लड़ाई जारी बलूच लड़ाकों ने हाईजैक ट्रेन छुड़ाने पर पाकिस्तान सेना के दावे को झूठ करार दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि बलूचिस्तान के सिबि इलाके में लड़ाई जारी है। BLA के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। सेना अपनी हार और नाकामी को छिपाने के लिए लगातार झूठे दावे कर रही है। BLA ने 11 मार्च को ट्रेन हाईजैक की थी: BLA ने 11 मार्च को बोलान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर 214 यात्रियों को बंधक बनाया था। 12 मार्च को पाकिस्तानी आर्मी ने ट्रेन हाईजैक खत्म कराने का दावा किया। आर्मी ने दावा किया था कि ऑपरेशन में 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस दौरान कुछ बंधक भी मारे गए। BLA का दावा है कि उन्होंने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. पुतिन आर्मी यूनिफॉर्म में कुर्स्क दौरे पर पहुंचे; रूस, यूक्रेन से शॉर्ट टर्म सीजफायर को राजी नहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के कुर्स्क प्रांत का दौरा किया। इस दौरान वे आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आए। पुतिन ने कुर्स्क के ज्यादातर इलाकों से यूक्रेनी सेना को बाहर निकालने पर खुशी जताई। रूस युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के करीब 20% हिस्से पर कब्जा कर चुका है। पुतिन यूक्रेन के 4 पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। कुर्स्क में दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष जारी है। रूस ने यूक्रेन से शॉर्ट टर्म सीजफायर को राजी नहीं: पुतिन का ये दौरा ऐसे समय हुआ, जब यूक्रेन 30 दिन के सीजफायर को राजी हो चुका है। हालांकि रूस शॉर्ट टर्म सीजफायर के लिए राजी नहीं है। रूस का कहना है कि यह प्रस्ताव यूक्रेन के लिए एक अस्थायी राहत के अलावा कुछ नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें... आज का कार्टून By मंसूर नकवी... कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके... 50 हजार रुपए में 1 किलो गोल्डन गुझिया यूपी के गोंडा में एक मिठाई की दुकान पर गुझिया 50 हजार रुपए प्रति किलो बिक रही है। ये गोल्डन गुझिया 24 कैरेट सोने की भस्म, केसर और ईरानी पिस्ते जैसी महंगी चीजों से बनी है। वहीं लखनऊ में देश की सबसे बड़ी गुजिया बनाई गई। यह 25 इंच लंबी और 6 किलो वजनी है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... कन्या राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। तुला राशि के लोगों को बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,