दूरदर्शन का हॉकी इंडिया लीग के साथ आधिकारिक प्रसारण भागीदार के तौर पर करार

भारत के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के साथ आधिकारिक प्रसारण भागीदार के तौर पर करार करने का फैसला किया है। इस वर्ष 28 दिसंबर से शुरू होने वाली एचआईएल ऐतिहासिक है क्योंकि इस संस्करण में पुरुषों के साथ पहली बार महिलाओं के लिए भी एचआईएल का आयोजन […]

Dec 12, 2024 - 19:33
 0  18
दूरदर्शन का हॉकी इंडिया लीग के साथ आधिकारिक प्रसारण भागीदार के तौर पर करार

भारत के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के साथ आधिकारिक प्रसारण भागीदार के तौर पर करार करने का फैसला किया है। इस वर्ष 28 दिसंबर से शुरू होने वाली एचआईएल ऐतिहासिक है क्योंकि इस संस्करण में पुरुषों के साथ पहली बार महिलाओं के लिए भी एचआईएल का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय खेलों को बढ़ावा देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दूरदर्शन ने हॉकी इंडिया लीग के रोमांचक मुकाबलों को देश के लाखों खेलप्रेमियों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। राउरकेला व रांची में होने वाले एचआईएल के मुकाबलों में पुरुषों की 8 और महिलाओं की 4 टीमें भाग लेंगी जिसमें देश-विदेश के शीर्षस्थ खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों में लैंगिक समानता बरकरार रखने और महिला हॉकी को बढ़ावा देने के क्रम में हॉकी इंडिया का यह फैसला एक बड़े मंच पर महिलाओं की लीग को मुख्यधारा में लाना रेखांकित करता है।

हॉकी इंडिया लीग संचालन समिति के चेयरपर्सन डा. दिलीप टिर्की ने दूरदर्शन के साथ हुए करार पर कहा, “हॉकी इंडिया लीग के लिए दूरदर्शन के आधिकारिक प्रसारण भागीदार के तौर पर जुड़ने से हम काफी प्रसन्न हैं। महिला हॉकी को बढ़ावा देने के क्रम में महिलाओं की एचआईएल की भी शुरुआत होने के कारण एचआईएल के इस संस्करण की महत्ता काफी बढ़ गयी है। दूरदर्शन की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और दर्शकों के बीच अतुलनीय पहुंच, देश के कोने-कोने तक हॉकी को पहुंचाने के हमारे सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। दूरदर्शन के साथ हमारा लक्ष्य लाखों खेलप्रेमियों को प्रेरित करना व हॉकी इंडिया लीग को अभूतपूर्व ऊंचाई तक पहुंचाना है।”

हॉकी इंडिया लीग की संचालन समिति के सदस्य भोला नाथ सिंह ने आगे कहा – “ हमारे लिए हॉकी महज एक खेल नहीं, बल्कि उससे भी बढ़कर हमारी एकता व गर्व का प्रतीक है। महिला एथलीटों को बराबरी का दर्जा व पहचान दिलाने की दिशा में महिलाओं की एचआईएल की शुरुआत बहुत बड़ा कदम है। दूरदर्शन के साथ भागीदारी के बाद हम एचआईएल के भव्य आयोजन के लिए तैयार हैं। हॉकी हमें जोड़ता है और यह भागीदारी हमारे रिश्तों को और मजबूत करेगा।”

दूरदर्शन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस करार के बावत कहा, “दूरदर्शन राष्ट्रीय खेल के लिए एक विशिष्ट मंच प्रदान करने और देश भर के समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए हॉकी इंडिया लीग के साथ करार कर गौरवांवित है। हमारे व्यापक कवरेज के द्वारा हॉकी को रोमांच की पराकाष्ठा तक पुहंचाना हमारा लक्ष्य है। महिला एचआईएल की ऐतिहासिक शुरुआत के साथ हम शहर व गांवों के बीच की दूरी पाटते हुए तमाम दर्शकों के बीच लीग के प्रभाव की पैठ बढ़ाने में सफल रहेंगे।”

हॉकी इंडिया के साथ इस ऐतिहासिक करार के बाद अब देश के कोने-कोने और दूरदराज के गांवों के भी हॉकीप्रेमी दूरदर्शन पर एचआईएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। दूरदर्शन हॉकी इंडिया के साथ इस करार के बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण करेगा। दूसरे शब्दों में दूरदर्शन हॉकी इंडिया के झंडे तले होने वाली तमाम वर्गों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,