कुल्लू में घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:मंडी से पकड़े, घर में घुसकर चुराए गहने, पहले भी कई चोरियों में शामिल

कुल्लू में पुलिस ने रविवार को चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भूंतर तहसील के दलाशनी का मेहर सिंह उर्फ मेहरू मुख्य आरोपी है। वह पुलिस को कई बार चकमा देकर फरार हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेहरू पर जारी के सरसाड़ी में दो घरों से गहने और नकदी चोरी करने का आरोप है। मेहरू को उसके दो साथियों विक्की बंगाली और राहुल के साथ मंडी से पकड़ा गया। विक्की भियूली का रहने वाला है, जबकि राहुल सुहड़ा मोहल्ला मंडी का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए हैं। वारदात के बाद नेपाल भाग जाता था आरोपी पुलिस के अनुसार, मेहरू ने 11 मार्च को थाना मणिकर्ण के अंतर्गत सरसाड़ी गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मेहरू पहले भी कई चोरियों में शामिल रहा है। वह हर वारदात के बाद नेपाल भाग जाता था। कुल्लू पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

May 25, 2025 - 20:49
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -