संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता है – डॉ. कृष्ण गोपाल जी
ग्वालियर। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि एकत्व की भावना ही हिन्दुत्व है। सर्वत्र ईश्वर का दर्शन ही सनातन भारत का दर्शन है। हिन्दू सर्वे […] The post संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता है – डॉ. कृष्ण गोपाल जी appeared first on VSK Bharat.
ग्वालियर। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि एकत्व की भावना ही हिन्दुत्व है। सर्वत्र ईश्वर का दर्शन ही सनातन भारत का दर्शन है। हिन्दू सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना करता है, जबकि अन्य देश सिर्फ अपनी ही भलाई चाहते हैं। इसलिए संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी भी मंचासीन रहे। डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए शताब्दी वर्ष महत्वपूर्ण बात है। आज संघ की समाज में स्वीकार्यता बढ़ी है, लेकिन संगठन को सभी लोग निकटता और गहराई से समझें, इसलिए शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संघ की व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की कार्यपद्धति पर आज जर्मनी, रूस सहित 50 देश शोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत प्राचीनकाल से ही विश्व का समृद्ध देश रहा है, जो दुनियाभर में ज्ञान के अलावा वस्तुओं का निर्यात करता था। इसका उल्लेख विदेशी लेखकों ने भी किया है। फिर भी हमारे देश को पराधीन होना पड़ा। इसका चिंतन करते हुए डॉ. हेडगेवार निष्कर्ष पर पहुंचे कि समाज के बिखराव के कारण ही आक्रांताओं ने हम पर शासन किया। समाज को संगठित करने के लिए उन्होंने 1925 में संघ की स्थापना की। प्रारंभिक दौर में उपेक्षा और मिथ्या आरोप लगाकर तीन बार प्रतिबंध लगा संगठन की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया। इसके बावजूद संघ मजबूती से आगे बढ़ा।
उन्होंने कहा कि धर्म रिलीजन नहीं, यह कर्तव्य है। इसलिए लोगों को माता-पिता सहित समाज और राष्ट्र के प्रति भी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। समाज से संगठित होकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।
पश्चिमी उपभोक्तावादी सुनामी से बचें
सह सरकार्यवाह जी ने रतन टाटा, बिड़ला, पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल कलाम आजाद के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हमें आज पश्चिमी उपभोक्तावादी सुनामी से बचना चाहिए। लोग वाहन, मोबाइल, कपड़े सहित अन्य सामान को जल्दी-जल्दी बदल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल, कोयला की खपत और पेड़ों को अंधाधुंध काटने से वातावरण दूषित हो रहा है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। प्रकृति के दोहन से दुनिया भयंकर आपदा की चपेट में आ रही है। इससे बचने का एकमात्र उपाय भारतीय दर्शन ही है।
The post संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता है – डॉ. कृष्ण गोपाल जी appeared first on VSK Bharat.
