भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक शुरू, कृषि व किसानों के विभिन्न विषयों पर होगा मंथन
भाग्यनगर (तेलंगाना), 27 फरवरी। भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का शुभारंभ शुक्रवार को अन्नोजिगुड़ा स्थित राष्ट्रीय विद्या केंद्र के सभागार में हुआ। उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम भारत माता व भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इससे पूर्व […] The post भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक शुरू, कृषि व किसानों के विभिन्न विषयों पर होगा मंथन appeared first on VSK Bharat.
भाग्यनगर (तेलंगाना), 27 फरवरी। भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का शुभारंभ शुक्रवार को अन्नोजिगुड़ा स्थित राष्ट्रीय विद्या केंद्र के सभागार में हुआ। उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम भारत माता व भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इससे पूर्व अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में देश भर से पहुंचे किसान संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण व गौ माता पूजन संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के साई रेड्डी ने स्वागत भाषण दिया और महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने महामंत्री प्रतिवेदन का वाचन कर प्रतिनिधि सभा में किसान संघ के कार्यों को रखा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी जी, सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह जी उपस्थित रहे।
कृषि व किसान के विभिन्न विषयों पर होगा मंथन
किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में कृषि व किसानों की विभिन्न समस्याओं व विषयों पर चिंतन-मंथन होगा। जिसमें आम बजट, सीड बिल, फसल बीमा, जैविक खेती, गौ कृषि वाणिज्यम्, कृषि यंत्रों पर जीएसटी कम करने, किसान सम्मान निधि बढ़ाने, भारत अमेरिका व्यापार समझौता, भूमि अधिग्रहण, आयात निर्यात नीति, जीएम बीज सहित संगठनात्मक, रचनात्मक व आंदोलनात्मक अन्य विषय शामिल होंगे।
महामंत्री मोहनी मोहन मिश्र द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में किसान संघ की देश में जमीनी स्तर पर बढ़ती ताकत की स्पष्ट छाप देखने को मिली। अनेक राज्यों में हुए प्रशिक्षण वर्ग, अधिकारी प्रवास व किसान आंदोलनों के परिणाम स्वरूप किसान संघ की जमीनी ताकत में हुए विस्तार को शामिल किया गया है।
The post भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक शुरू, कृषि व किसानों के विभिन्न विषयों पर होगा मंथन appeared first on VSK Bharat.





