दिल्लीवालों को आज गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी और बिहार में भी मौसम हुआ कूल-कूल, पढ़िए वेदर अपडेट

Weather Forecast, आज का मौसम 29 अप्रैल 2025: दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी। 1 और 2 मई को आंधी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है, कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश की संभावना है।

Apr 29, 2025 - 05:28
 0
दिल्लीवालों को आज गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी और बिहार में भी मौसम हुआ कूल-कूल, पढ़िए वेदर अपडेट
29 अप्रैल 2025 : दिल्ली में लगातार पांचवें दिन राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह अगले चार-पांच दिन तक बनी रह सकती है। 4 मई से तापमान के फिर से बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं आज लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं ने मौसम को बदल दिया है। मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं बिहार में पटना समेत कुछ शहरों में सुबह से हल्की-हल्की बारिश हो रही है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवाओं की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 30 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाएं तेज चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है।मई की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ होगी। 1 और 2 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों दिन बादल छाए रह सकते हैं और तेज आंधी चलेगी। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। दोपहर बाद आंधी आने की संभावना अधिक है। आंधी के बाद हल्की बारिश भी आ सकती है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है। 3 और 4 मई से मौसम साफ होने लगेगा। थोड़े-बहुत बादल देखे जा सकते हैं। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

आज आपके यहां कितना तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2739
नोएडा2538
पटना2333
लखनऊ2538
जयपुर2841
भोपाल2342
मुंबई2634
गाजियाबाद2438
जम्मू2340
प्रयागराज2538
कोलकाता2333
अहमदाबाद2943
बेंगलुरु2133
कानपुर2438
वाराणसी2437

1 से 6 मई तक आंधी-बारिश

स्काईमेट के अनुसार अगले हफ्ते तक लू चलने की संभावना नहीं है। 1 से 6 मई के बीच दिल्ली में प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक, धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। 4 से 6 मई के बीच तेज हवाओं के साथ प्री-मॉनसून तूफान आने का अनुमान है। इस वजह से अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री रहेगा। मई बारिश के लिहाज से अच्छा रह सकता है। गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री पार

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान सीमावर्ती बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के जोधपुर संभाग में उष्ण लहर दर्ज की गई तथा शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। गर्म हवाओं ने पहाड़ों के मौसम में भी बदलाव ला दिया है। मैदानी क्षेत्र की भीषण गर्मी का असर पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से बदलाव की संभावना जताई है। पहाड़ों पर बारिश होने से मैदान तक इसका असर दिखेगा। हवाओं की ठंडक से अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दो दिनों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिला है। इससे तापमान में कुछ कमी दिख रही है। 30 अप्रैल से बारिश में वृद्धि होने से मौसम के अधिक ठंडा होने की उम्मीद है।

यूपी का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। मौसम में आए बदलाव से दिन के समय जहां बादलों ने धूप की गरमाहट को कम किया है, वहीं शाम होते ही हवाएं चलने से मौसम हल्का-हल्का ठंडा हो रहा है। इसके चलते देर रात तक मौसम पूरी तरह से सुहाना हो जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 4 में तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। साथ ही, तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद जताई गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वी यूपी में बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही वाराणसी, गाजीपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।