अश्लील सामग्री दिखाने वाले 25 ओटीटी एप्स, वेबसाइट पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से अश्लील सामग्री दिखाने वाले 25 ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने का निर्देश दिया है। ये एप्स एंटरटेनमेंट के नाम पर दर्शकों को अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री […] The post अश्लील सामग्री दिखाने वाले 25 ओटीटी एप्स, वेबसाइट पर प्रतिबंध appeared first on VSK Bharat.

Jul 26, 2025 - 19:04
Jul 28, 2025 - 04:45
 0
अश्लील सामग्री दिखाने वाले 25 ओटीटी एप्स, वेबसाइट पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से अश्लील सामग्री दिखाने वाले 25 ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने का निर्देश दिया है।

ये एप्स एंटरटेनमेंट के नाम पर दर्शकों को अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री परोस रहे थे। ये कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे। सरकार ने अधिसूचना जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को कहा है कि इन ओटीटी एप्स को ब्लॉक कर दिया जाए।  प्रतिबंधित किए एप्स की लिस्ट में ऑल्ट, उल्लू, देसी फ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

प्रतिबंधित 25 OTT प्लेटफॉर्म्स

ULLU

ALTT

Big Shots App

Jalva App

Wow Entertainment

Look Entertainment

Hitprime

Feneo

ShowX

Sol Talkies

Kangan App

Bull App

Adda TV

HotX VIP

Desiflix

Boomex

Navarasa Lite

Gulab App

Fugi

Mojflix

Hulchul App

MoodX

NeonX VIP

Triflicks

ऑल्ट एप को टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 2017 में लॉन्च किया था। उल्लू एप को आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था।

इसके पहले भी केंद्र सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया था। इसके अलावा 19 वेबसाइट्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल्स और 10 एप्स को भी ब्लॉक किया था।

The post अश्लील सामग्री दिखाने वाले 25 ओटीटी एप्स, वेबसाइट पर प्रतिबंध appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।