केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही लड़ेंगे चुनाव, आतिशी कालकाजी से

केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही लड़ेंगे चुनाव, आतिशी कालकाजी से, आप ने 38 प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी, अपनों पर जताया भरोसा, नई सूची में 37 पुराने चेहरे, अब तक 19 विधायकों के टिकट काटे

केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही लड़ेंगे चुनाव, आतिशी कालकाजी से

Will contest elections from New Delhi seat only Atishi from Kalkaji

आप ने 38 प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी, अपनों पर जताया भरोसा, नई सूची में 37 पुराने चेहरे, अब तक 19 विधायकों के टिकट काटे  

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने रविवार को 38 प्रत्याशियों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी। पूर्व में जारी तीन सूचियों से इतर आप ने अंतिम सूची में अपने विधायकों पर ही भरोसा जताया है। सिर्फ एक विधायक का टिकट काटा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पारंपरिक नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे तो मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से मैदान में होंगी। मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश कुमार अहलावत और रघुवेंद्र शौकीन को उनकी सीटों से ही टिकट दिया गया है। आप ने सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानतुल्ला खान पर भी भरोसा कायम रखा है। गैंग्सटर से संबंधों के आरोप में जेल में बंद उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान की पत्नी पोश बाल्यान उर्फ पूजा नरेश बाल्यान को टिकट दिया गया है।

 
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सीट बदलने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि केजरीवाल और आतिशी भी सीट बदल सकती हैं। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है। भाजपा द्वारा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिए जाने की अटकले हैं। चर्चा थी कि आप कई अन्य विधायकों 

के टिकट पर कैंची चला सकती है। आप की आखिरी सूची में केवल कस्तूरबा नगर सीट से विधायक मदन लाल का टिकट कटा है। रविवार को ही पार्षद पत्नी कुसुमलता के साथ आप में शामिल होने वाले रमेश पहलवान को टिकट दे दिया गया है। आप ने पहली सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। उसमें तीन विधायकों का टिकट कटा था, दूसरी सूची में 20 प्रत्याशी घोषित किए गए, जिसमें 15 विधायकों का टिकट काटा गया। मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला की सीट बदली गई। तीसरी सूची 13 दिसंबर को नजफगढ़ सीट से तरुण यादव को उतारा था। इस सीट से दो बार विधायक रहे कैलाश गहलोत पिछले माह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।