स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बुलाए गए विस सत्र में हुई राष्ट्रपति शासन पर चर्चा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए

Apr 2, 2024 - 23:05
Apr 2, 2024 - 23:06
 0  4
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बुलाए गए विस सत्र में हुई राष्ट्रपति शासन पर चर्चा

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बुलाए गए विस सत्र में हुई राष्ट्रपति शासन पर चर्चा

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता व अनिल कुमार वाजपेयी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए।

संसद के विशेष सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल और शून्यकाल, जानें क्यों सरकार  ने बुलाया Special Session - there will be no question hour and zero hour in  the special session-mobile

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के मुद्दे पर बुलाए गए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति शासन के कयासों पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष के विधायकों ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी तोड़ने और विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप भी लगाया।


किराड़ी से आप विधायक ऋतुराज झा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें पार्टी से अलग होने और 10 विधायकों को अपने साथ लाने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ संपर्क किया था।

उन्होंने कहा, 'रविवार को मैं महारैली के बाद एक विवाह में बवाना के दरियापुर गया था। वहां कुछ लोग मुझे एक तरफ ले गए और कहा 'देख लेना अगर तुम नहीं मानोगे, तो कुछ नहीं मिलेगा, राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। तुम 10 विधायक ले आओ हम हर किसी को 25 करोड़ रुपये देंगे। आपको भाजपा सरकार में मंत्री बनाया जाएगा।' यह कहते हुए कि आप विधायक पार्टी नहीं छोड़ेंगे, झा ने भाजपा पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि आपरेशन लोटस फिर से शुरू हो गया है।

delhi assembly winter session from today aap bjp chief secretary kejriwal -  दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, हंगामे के आसार; मुख्य सचिव को लेकर  बहस की संभावना, एनसीआर ...
वहीं, भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने झा से पूछा कि क्या उन्होंने इसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है? आप विधायकों ने पहले भी कई बार आरोप लगाया है लेकिन आप कब तक झूठ बोलेंगे?

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad