नदी के नीचे चलेगी मेट्रो, पीएम छह मार्च को करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी कोलकाता मेट्रो की इस परियोजना के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड रूट का उद्घाटन करेंगे, जो 4.8 किलोमीटर लंबा है।

Mar 3, 2024 - 23:03
Mar 4, 2024 - 12:10
 0  5
नदी के नीचे चलेगी मेट्रो, पीएम छह मार्च को करेंगे शुभारंभ

नदी के नीचे चलेगी मेट्रो, पीएम छह मार्च को करेंगे शुभारंभ

16 किमी के रूट में 10.8 किमी हिस्सा जमीन के अंदर होगा। इसमें नदी के नीचे का हिस्सा भी शामिल है।

PM Modi to inaugurate first under-river tunnel of Kolkata Metro on March 6:  Ashwini Vaishnaw | udayavani

में हुगली नदी के नीचे चलने वाली मेट्रो सेवा का आगामी छह मार्च को उ‌द्घाटन करेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह देश की ऐसी पहली मेट्रो परियोजना है, जिसमे नदी के नीचे सुरगे तैयार की गई है। पीएम मोदी कोलकाता मेट्रो की इस परियोजना के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड रूट का उद्घाटन करेंगे, जो 4.8 किलोमीटर लंबा है। नदी सुरंग की लंबाई 520 मीटर है।

PM Modi to inaugurate first under-river tunnel of Kolkata Metro on March 6:  Ashwini Vaishnaw

अप व डाउन लाइन के लिए दो सुरंगें तैयार की गई है। प्रत्येक सुरंग का आंतरिक व्यास 5.55 मीटर है। सुरंगे नदी तल से 13 मीटर नीचे एक-दूसरे के समानांतर है। मेट्रो ट्रेन को नदी पार करने में एक मिनट से कम समय लगेगा। नदी तल वाले मेट्रो रूट में नीली बत्तियां लगाई गई है, ताकि ट्रेन में सवार लोगों को इस बात का पता चल सके कि वे नदी के नीचे से गुजर रहे है। परिचालन शुरू होने के बाद हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा।

Kolkata Underwater Metro: Prime Minister Modi to Inaugurate India's First  Under-River Metro Tunnel in Kolkata; Details | Kolkata News, Times Now

अप्रैल, 2016 से हावड़ा वाले छोर से सुरंग के निर्माण का काम शुरू हुआ।

अप्रैल, 2017 से नदी के नीचे से सुरंगे बनाने का काम आरंभ किया गया।

मार्च, 2018 एस्प्लेनेड के कर्जन पार्क तक सुरंग बनकर तैयार हुई।

इस रूट पर मेट्रो ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा होगी।

हावडा मैदान से एप्लेनेड जाने में महज छह मिनट का समय लगेगा।

• 2035 तक इस रूट से 10 लाख यात्री करेंगे सफर।

यह परियोजना पूरी होने पर हावडा मैदान को साल्टलेक सेक्टर-5 से जोड़ेगी।

देश की पहली मेट्रो भी कोलकाता में 24 अक्टूबर, 1984 को शुरू हुई थी।

हुगली नदी के नीचे 520 मीटर लंबी है सुरंग। 5.5 मीटर है व्यास

नदी की तलहटी से 13 मीटर नीचे है सुरंग

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad