लोकसभा में सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की, SC, ST,OBC के लिए मांगा कोटा

नई दिल्ली:- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को हुए संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा शुरू की। सोनिया गांधी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' विधेयक को अपना समर्थन देते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की। कहा की विधेयक को लागू करने में देरी देश की महिलाओं के साथ घोर अन्याय है। “मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में खड़ी हूं। उन्होनें ने कहा की, कहा जा रहा है कि इस विधेयक के कानून बनने के लिए उन्हें और इंतजार करना होगा। हमारी मांग है कि इस बिल को तुरंत कानून बनाया जाए. चूंकि विधेयक को लागू करने में देरी देश में महिलाओं के साथ घोर अन्याय है। मैं सरकार से इसे तुरंत करने की अपील करती हूं। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति (ओबीसी/एससी) समुदायों की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना आयोजित करने की भी मांग की। लोकसभा में अपने भाषण से पहले सोनिया गांधी ने कहा, "यह राजीव जी (गांधी) का सपना था।" "यह मेरे जीवन का भी एक भावनात्मक क्षण है। पहली बार, स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को तय करने के लिए संवैधानिक संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी द्वारा लाया गया था। यह राज्यसभा में सात वोटों से हार गया था। बाद में, कांग्रेस प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में सरकार ने इसे राज्यसभा में पारित कर दिया। परिणामस्वरूप, हमारे पास स्थानीय निकायों के माध्यम से देश भर में 15 लाख निर्वाचित महिला नेता हैं। कांग्रेस की मांग है कि विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए लेकिन जाति जनगणना भी की जानी चाहिए और एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए.........

Sep 20, 2023 - 12:26
Sep 21, 2023 - 12:05
 1  9
लोकसभा में सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की, SC, ST,OBC  के लिए मांगा कोटा

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।