सैनिकों व स्वजन को मिलेगी निश्शुल्क कानूनी सेवाएं,
Free legal commerce to Trojan and Kinsman Company, सैनिकों व स्वजन को मिलेगी निश्शुल्क कानूनी सेवाएं,
सैनिकों व स्वजन को मिलेगी निश्शुल्क कानूनी सेवाएं,
- कारगिल विजय दिवस पर वीर परिवार सहायता योजना का शुभारंभ, सैनिक कल्याण बोर्डों में विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित होंगे|
कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने वीर परिवार सहायता योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत सैनिकों और उनके स्वजन को निश्शुल्क कानूनी सहायता सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उत्तरी क्षेत्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्मेलन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि इस के तहत सभी राज्यों के सैनिक कल्याण बोर्डों में विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उपस्थित थे।
योजना का संदेश है- सीमाओं पर देश की सेवा करें, हम घर पर आपके परिवार की देखभाल करेंगे। सभी राज्यों के सैनिक कल्याण बोडौँ में स्थापित किए जाने वाले विधिक सेवा क्लीनिकों में सेवानिवृत्त और सेवारत सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों, दोनों को निश्शुल्क कानूनी सहायता मिलेगी। क्लीनिकों में विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल वकील और अर्ध-कानूनी स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे।
वीरों, वीरागंनाओं का ऋण नहीं चुका सकते : मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल ने कहा कि हम अपनी बहादुर सेनाओं के वीरों, वीरागंनाओं तथा उनके परिवारों का ऋण नहीं चुका सकते है। हम उनके लिए गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित बनाकर ही हम उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त कर पाएंगे। विधिक सेवा प्राधिकरण सेना के जवानों और आदिवासी समाज के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं जो सराहनीय हैं।